Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण

Share/Save/Bookmark

laxmanनई दिल्ली।। वीवीएस लक्ष्मण इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना चुके हैं और अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। लक्ष्मण 23 अगस्त को अपने होम ग्राउंड पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। पिछले डेढ़ दशक से भारतीय मध्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के साथ मिलकर ‘फैब फोर’ बनाने वाले लक्ष्मण ने अपनी कलाईयों की जादूगरी से विश्व क्रिकेट में खास जगह बनाई।

लक्ष्मण का टेस्ट औसत 45 . 97 है। लक्ष्मण कभी एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य नहीं रहे। उन्होंने 83 वनडे मैचों में 2338 रन बनाये जिसमें छह शतक शामिल हैं। लक्ष्मण के चमकदार करियर का सबसे निराशाजनक पहलू यह रहा कि वह अपने करियर के दौरान चारों विश्व कप में से किसी में नहीं खेल पाए।