लंदन।। ओलिम्पिक कुश्ती में भारत को दोहरी निराशा हाथ लगी है। 55 किलो वर्ग में भारत के पहलवान अमित कुमार और 74 किलो वर्ग में नरसिंह यादव ओलिम्पिक में मेडल जीतने में नाकाम रहे। हालांकि अमित कुमार को क्वॉर्टर फाइनल में जॉर्जियाई पहलवान से हार के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीतने का एक मौका और मिला था लेकिन वो दूसरे मौके का भी फायदा उठाने में नाकाम रहे।
ब्रॉन्ज मेडल इवेंट के लिए हुए क्वालीफाइंग मुकाबले में भी अमित को हार मिली और उन्हें बुल्गारिया के पहलवान रादोसलाव मेरीनोव वेलीकोव से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। उधर 74 किलो वर्ग में नरसिंह यादव शुरूआती दोनों राउंड में ही कनाडा के मैथ्यू जुदाह के सामने पस्त हो गए। पहले राउंड गवांने के बाद नरसिंह ने हालांकि दूसरे राउंड में एक समय बढ़त बना रखी थी लेकिन अंतिम लम्हों में उन्होंने एक अंक गंवा दिया जिससे मैच का नतीजा 3-1 से कनाडा के पहलवान के पक्ष में रहा।
| < Prev | Next > |
|---|