Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

लंदन ओलंपिक : बैडमिंटन सेमीफाइनल में सायना नेहवाल हारीं

Share/Save/Bookmark

saina_new232लंदन।। लंदन ओलंपिक मे सायना से गोल्ड की आस खत्म हो गई है। सायना की चीन की खिलाडी  यिहान वैंग ने सीधे सेटों में मात दी।  ओलिंपिक में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करती आईं साइना नेहवाल आज अपना कमाल नहीं दिखा पाईं। विमिंस सिंगल्स सेमीफाइनल में चीन की टॉप खिलाड़ी  ने साइना नेहवाल को 21-13 और 21-13 से हराया।

हालांकि पहले गेम में हारने के बाद दूसरे गेम में साइना ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन बाद में वह पिछड़ गईं। साइना के लिए अब भी ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीदें बची हुई हैं। यिहान वैंग वर्ल्ड की नंबर वन खिलाड़ी है और  यिहान वैंग से सायना 6 बार हार चुकी हैं। यानी कहें तो सायना अब तक एक बार भी यांग को हराने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।