Wed05222013

Last update02:52:24 PM GMT

भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मैच

Share/Save/Bookmark
India_vs_Sri_Lankaकोलंबो।। भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मैच है जो कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीत कर बढ़त हासिल करने वाली टीम इंडिया दूसरा मैच श्रीलंका से बुरी तरह हार गई थी। आज के मैच को जहां टीम इंडिया जीतना चाहेगी तो वहीं, श्रीलंका भी जीत के लिए पूरा जोर लगा देगी। कप्तान धोनी ने भरोसा जताया है कि टीम पिछली गलतियों को नहीं दोहराएगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी। पिछली जीत से श्रीलंका का हौसला बुलंद है। इस मैच में टीम इंडिया को गौतम गंभीर और सहवाग से बड़ी और मजबूत पारी की अपेक्षा रहेगी तो गेंदबाजी का दारोमदार जहीर, इरफान और उमेश यादव पर रहेगी। दूसरी ओर श्रीलंका को थरंगा, तिलकरत्ने और संगकारा से पहले जैसी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी। देखना है कि ये मैच किसके झोली जाता है।