Tue05212013

Last update03:15:19 PM GMT

IPL 5 : कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत किंग्स इलेवन पंजाब से

Share/Save/Bookmark
KKR_VS_KINGSआज  आईपीएल के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत किंग्स इलेवन पंजाब से होगी। गौतम गंभीर की सेना ने अबतक खेले 4 मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है जबकि इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गिलक्रिस्ट की सेना अबतक खेले तीन मैचों में से एक ही जीत सकी है। पंजाब की टीम में एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, शॉन मार्श और पॉल वाल्थाटी के रूप में कई स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं, लेकिन बॉलिंग डिपार्टमेंट कमजोर नजर आ रहा है। वहीं केकेआर के दोनों डिपार्टमेंट में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। गौतम गंभीर, जैक कालिस, यूसुफ पठान, ब्रेंडन मैकुलम, ब्रेट ली और साकिब अल हसन जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी में अपने होम ग्राउंड पर केकेआर की टीम मजबूत नजर आ रही है।