Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

जयवर्धने ने लगाया आरोप, नीच हरकत कर रहे थे सहवाग

Share/Save/Bookmark
mahela-jayawardeneब्रिसबेन. श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने भारतीय टीम द्वारा मांकड रन आउट की अपील किए जाने से खफा हैं। जयवर्धने का कहना है कि भारतीय टीम ने खेल भावना का अपमान करते हुए लाहिरु थिरिमने के खिलाफ वो अपील की। श्रीलंकाई पारी के 40वें ओवर में स्पिनर आर अश्विन ने थिरिमने को मांकड रन आउट करने का प्रयास किया था। थिरिमने बार-बार गेंद डाले जाने से पहले क्रीज से बाहर निकल रहे थे। इस बात से कप्तान वीरेंद्र सहवाग और अश्विन दोनों ही गुस्सा थे। इसलिए कप्तान सहवाग की इजाजत के बाद अश्विन ने थिरिमने के खिलाफ रन आउट अपील की। हालांकि सचिन तेंडुलकर के कहने पर टीम इंडिया ने इस अपील को वापस ले लिया। तब थिरिमने ने 43 रन बनाए थे। यदि टीवी रिप्ले से निर्णय लिया जाता तो थिरिमने आउट करार दिए जाते।  इस जीवनदान के बाद थिरिमने ने 62 रन की पारी खेली। जयवर्धने ने कहा, "हार को सामने देख टीम इंडिया गंदी रणनीति पर उतर आयी थी। यदि सहवाग के स्थान पर मैं होता तो मैं पहले गिल्लियां गिराता ही नहीं। मैं खेल को सही भावना से खेलता हूं, ऐसे काम कर जीत हासिल करने का प्रयास नहीं करता।" उल्लेखनीय है कि हाल ही में आईसीसी ने नियमों में परिवर्तन कर गेंदबाज को इस प्रकार के रन आउट करने को मान्यता दी है। सहवाग ने दावा किया है कि अश्विन ने मांकड रन आउट करने से पहले थिरिमने को चेतावनी दी थी। हालांकि जयवर्धने ने इस बात से इनकार किया है।