पुणे।। इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के तहत पुणे वॉरियर्स इंडिया के होनहार शनिवार को घरेलू सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स को चुनौती देंगे। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सौरव गांगुली की कप्तानी वाली पुणे वॉरियर्स अपना अंतिम लीग मुकाबला खेलेगी। वॉरियर्स की कोशिश जीत के साथ इस टूर्नामेंट से विदा लेने की होगी जबकि प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी नाइटराइडर्स की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही दिल्ली डेयरडेविल्स टीम (20 अंक) को पछाड़ने की होगी।
गौतम गम्भीर की कप्तानी वाली नाटराइडर्स ने अब तक 15 मैचों से 19 अंक जुटाए हैं और तालिका में वह दूसरे स्थान पर है जबकि वॉरियर्स ने इतने ही मैचों में आठ अंक जुटाए हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है। वॉरियर्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 45 रनों से हराया था जबकि नाइटराइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 32 रनों से मात दी थी।
इस मुकाबले में वॉरियर्स के लिए खोने के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसे में वॉरियर्स खुलकर खेलना चाहेगी और इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट से अपनी विदाई जीत के साथ करना चाहेगी। दूसरी ओर, नाइटराइडर्स की कोशिश अंतिम लीग मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में प्रवेश करने की होगी। वॉरियर्स के मुकाबले में नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलित है। गम्भीर आगे बढ़कर बल्ले से योगदान देकर टीम को प्रेरित कर रहे हैं।
आज आईपीएल में दो मुकाबले होने वाले हैं। जिसमें पहला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों के बीच होगा। ये मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आईपीएल-5 में उलट फेर जारी है। डेक्कन की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ मुकाबले से बाहर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना जरूरी था लेकिन डेक्कन की टीम इस मुकाबले में राजस्थान की टीम पर हावी रही।
आज ब्रिटेन से ओलंपिक मशाल रिले शुरू हो रही है। मशाल रेले की लंबाई 8000 मील होगी और ये 70 दिन चलेगी। आपको बता दें कि 17 मई को यूनान में मशाल रिले खत्म हुई और 18 मई यानि बीती रात ये मशाल लंदन लाई गई। 