Thu06202013

Last update02:12:05 PM GMT

national,international & Beauty/Health

शरद यादव आज जाएंगे पटना,जेडीयू की बैठक कल तक के लिए टली

sharad_yadavनई दिल्ली।। जेडीयू आज हो रही अपनी बैठक एक दिन के लिए टाल दी है। अब ये बैठक कल बुलाई गई है। हलांकि जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव आज पटना जाएंगे। माना जा रहा है कि जेडीयू अपने 17 साल पुराने सहयोगी से अलग होने का फैसला कर चुकी है। बस ऐलान करना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू बीजेपी से साफ कह चुका है कि वो मोदी को पीएम उम्मीदवार न बनाने का ऐलान सार्वजनिक रुप से करे लेकिन बीजेपी मोदी के मामले पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसिलए अब साथ रहना मुश्किल हो गया है। हलांकि बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम हरगिज नहीं चाहते कि गठबंधन टूटे। तो वहीं सुषमा स्वाराज ने ट्विट किया है कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों का साथ रहना जरुरी है।

वहीं शुक्रवार को नीतीश कुमार के तीखे अंदाज को देखकर ये तय लग रहा है कि जेडीयू का बीजेपी के साथ रिश्ता टूटने के अंजाम तक पहुंच चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शायराना अंदाज में बीजेपी  पर हमले किये, बीजेपी ने कहा नीतीश बीजेपी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन में मां-बाप ने टॉयलेट में बहा दिया अपना ही नवजात बच्‍चा

baby_china43चीन में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे को फ्लश में बहा दिया। बचावकर्मियों ने सीवर के पाइप में फंसे नवजात बच्‍चे को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला है।

घटना झेजियांग प्रोविंस के जिन्‍हुआ की है, जहां नवजात बच्‍चा एक रिहायशी बिल्‍डिंग के टॉयलेट कमोड से लगे पाइप में फंसा हुआ था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लोगों को बार-बार बच्‍चे के रोने की आवाज सुनाई दी..इसके बाद उन्होंने  बचाव दल को इसकी जानकारी दी।

बचावकर्मी चार इंच चौड़े पाइप को काटकर बच्चे को नजदीकी अस्‍पताल ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने बड़ी ही सावधानी से पाइप के अंदर से बच्‍चे को बाहर निकाला।  बच्‍चे की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

पुलिस बच्‍चे के माता-पिता की तलाश में जुट गई है. उधर, इस घटना के सामने आने के बाद से चीन में लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए जमकर अपने गुस्‍से का इजहार कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्‍चे को फ्लश में बहा देने वाले निर्दयी मां-बाप को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अभिनेता ए के हंगल की हालत नाजुक, मुंबई के आशा पारेख अस्पताल में भर्ती

a_k_hungle34मुंबई।। भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म ‘शोले’ में एक डॉयलाग बोलने के बाद दुनिया भर में चर्चित हुए अवतार किशन हंगल पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। उन्हें मुंबई के आशा पारेख हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां वो आईसीयू में जिदंगी की जंग लड़ रहे हैं। उनकी लगातार बिगड़ती हालत को देख डॉक्टर्स ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड से 1966 से जुड़े हंगल ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है और हाल ही में टीवी सीरियल 'मधुबाला' में अभिनय करते दिखाई दिए थे।

ए के हंगल के बेटे विजय ने बताया कि वो 13 अगस्त को घर में गिर गए थे और 16 अगस्त को उन्हें हॉस्पीटल में एडमिट किया गया था। गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। लेकिन उनकी फिजिकल कंडीशन को देखते हुए इसे ऑपरेट नहीं किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें चेस्ट में दर्द की शिकायत बताई जा रही है जिसकी वजह से हंगल साहब को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

एनडीए में बिखराव के आसार , तीसरे मोर्चे के गठन पर कवायद तेज

AKHILESHNEWनई दिल्ली।। एनडीए में बिखराव के आसार के साथ ही तीसरे मोर्चे के गठन पर भी सियासी कवायद तेज है। गुरुवार को नीतीश कुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने ममता बनर्जी से तीसरे मोर्च के सिलसिले में बात हुई थी और बीजेपी प्रमुख नवीन पटनायक से भी संपर्क हुआ था।

इसी उठापठक के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तीसरे मोर्च के गठन को बेहतर विकल्प बताया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि छोटे दलों के एक साथ आने से ये अभियान मजबूत होगा। हलांकि कांग्रेस ने तीसरे मोर्च की संभावनाओं के खारिद कर दिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी का जादू केवल टीवी और गुजरात में ही है। यूपी में मोदी एजेंडा लागू किये जाने और अमित शाह को प्रभारी बनाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यूपी में मोदी कुछ नहीं कर पायेंगे। मोदी उत्तर प्रदेश की राजनीति से वाकिफ नहीं हैं। वहीं यूपी पहुंचे अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर निसाना साधा और कहा...उनके राज में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

फणीश मुर्ती पर यौन उत्पीड़न का दायर होगा मुकदमा

murti4555नई दिल्ली।। आईटी सर्विसेज फर्म आईगेट के सीईओ फणीश मुर्ती पर यौन उत्पीडऩ के आरोप में केस दायर किया जाएगा। आईगेट कंपनी की इनवेस्टर रिलेशन हेड अरासिले रियॉज ने फणीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कैलिफोर्निया की एक जांच टीम का कहना है की रियॉज फनीश मुर्ती से गर्भवती हो थी और मुर्ती ने उन्हे गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया। वहीं जब रियॉज ने मुर्ती का बात मानने से इंकार कर दिया तो उन्होने अपनी कुर्सी का फायदा उठाकर रियॉज को नौकरी से निकाल दिया।

दूसरी तरफ मुर्ती ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है लेकिन हम आपको बता दे कि इससे पहले भी मुर्ती पर कई बार यौन उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं। मूर्ति को 2002 में इन्फोसिस से ऐऐसे ही आरोपों के चलते अपना पद छोडऩा पड़ा था।

विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं!

vilas_rao_deshmukhमुंबई।। अस्पताल में भर्ती केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं हुआ है। लीवर संबंधी बीमारी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उपनगरीय पेरूमबक्कम के ग्लोबल अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मंत्री दो दिनों की निगरानी में हैं।

डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उनका कोई स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि ऐसा देशमुख के परिवार वालों की इच्छा पर किया गया। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुंबई में कहा कि देशमुख की हालत स्थिर है।  देशमुख को कल एयर एम्बुलेंस से शहर लाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके 67 वर्षीय देशमुख अस्पताल में प्रख्यात यकृत प्रत्यारोपण सर्जन डा. मोहम्मद रेला की निगरानी में हैं।

नीतीश के अल्टीमेटम के बाद बीजेपी ने भी अपनाया कड़ा तेवर

nitishनई दिल्ली।। मोदी को लेकर एनडीए का कुनबा अब टूटने के कगार पर है। जेडीयू को मोदी की अगुवाई और पीएम पद की उम्मीदवारी मंदूर नहीं है तो वहीं मोदी के फैसले पर बीजेपी झुकने के मूड में नहीं है। बीजेपी भी अब आक्रामक तेवर अपनाने लगी है।

बिहार के मुख्यमंत्री सुशील कुमार के घर पर बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मोदी ने सरकारी फाइलों पर साइन करना बंद कर दिया है।

साथ ही सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 15 जून को गठबंधन तोड़ने का फैसला कर सकते हैं। इससे पहले नीतीश ने बीजेपी को पीएम उम्मीदवार तय करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं।

लंदन में ब्रिटिश सैनिक का सिर कलम

london_soldier34434लंदन।। लंदन में मिलिट्री बैरक के नजदीक दो आतंकवादियों ने  एक एक सैनिक  की बहशियाना तरीके से हत्या कर दी। बताया जाता है कि वूलविच इलाके में एक शख्स ने अपने एक और साथी के साथ पहले तो ब्रिटिश सैनिक को कार से टक्कर मारी फिर बीच सड़क पर घसीटा, इसके बाद दोनों ने चाकुओं से हमला कर उसका सिर कलम कर दिया।

ये सबकुछ बीच सड़क पर कुछ मिनटों तक चलता रहा। हत्या के वक्त दोनों आरोपी इस्लामिक नारे भी लगा रहे थे। बाद में दोनों हमलवारों को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस गोली से घायल हुए इन दोनों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस वारदात के बाद कैबिनेट की इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलायी गई और इसे आतंकी कार्रवाई करार दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने घटना की निंदा की है।

सुपरस्टार राजेश खन्ना का अंतिम संस्कार आज

मुंबई।। rajesh_khanna34बॉलीवुड ने एक और सितारा खो दिया है। गुजरे जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। काका महीनों से बीमार थे, सोमवार को ही उन्हें लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन  उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। मुंबई स्थित अपने 'आर्शीवाद' में काका ने अपने घर पर अंतिम सांस ली उनके निधन की ख़बर सुनते ही बॉलीवुड से लेकर सियासत की दुनिया में सदमे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजेश खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राजेश खन्ना को लोग प्यार से 'काका' कह कर पुकारते थे। ये राजेश खन्ना ही थे जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में परदे पर रोमांस को एक नई पहचान दी। दिलचस्प बात ये है कि राजेश खन्ना एक टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता बन कर फिल्मों में आए थे। राजेश खन्ना की शुरुआत 'आखिरी खत', 'बहारों के सपने' और 'राज' जैसी फिल्मों से हुई, लेकिन 1969 में आई 'अराधना' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। राजेश खन्ना ने 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 हिंट फिल्में दीं। कुछ फिल्मी पंडित कहते हैं कि ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है जो अब तक नहीं टूटा है और ऐसे में काका तो चले गए लेकिन पिछे छोड गए अपनी यादे।

मुमताज के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी बेहद हिट रही. दोनों आठ फिल्मों में एक साथ आए और ये सभी बड़ी गोल्डन जुबली हिट रहीं लेकिन शर्मिला टैगोर, आशा पारिख और जीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी उनकी जोड़ी को खासा पसंद किया गया। लेकिन 1976 के बाद से उनकी फिल्में बॉक्स पर कमजोर पड़ने लगीं। दरअसल ये वो दौर था जब हिंदी फिल्मों के दूसरे और सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा पर छाने लगे थे।

1980 के दशक में भी राजेश खन्ना फिल्मों में दिखते रहे लेकिन 1990 का दशक आते आते राजेश खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और राजनीति में आ गए। वो 1991 में कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।

बताते हैं कि उनके चाहने वाले उन्हें अपने खून से लिखी चिट्ठियां भेजा करते थे। हाल ही में राजेश खन्ना पंखों के एक विज्ञापन में दिखाई दिए। विज्ञापन में बेहद कमजोर दिख रहे राजेश खन्ना ये कहते दिखाई दिए कि उनके ‘फैंस’ हमेशा उनके साथ रहेंगे। अपने सुपरस्‍टार के चले जाने से दुखी फैन्‍स की आंखें नम हैं। सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। 'काका' आज अपने अंतिम सफर पर जाने वाला है। काका के नाती आरव पवनहंस श्मशान घाट में अपने नाना को मुखाग्नि देंगे।