Thu06202013

Last update12:46:56 PM GMT

national,international & Beauty/Health

उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही का दौर जारी

uk_flood3443रुद्रप्रयाग।। देशभर में समय से पहले पहुंचे मानसून ने देश के कई हिस्सों में आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लेकिन आसमान से बरसी आफत ने सबसे सबसे ज्यादा तबाही उत्तराखंड में मचाई है। देवभूमि में कई लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा लोग लापता है.और हजारो यात्री रास्ते में फंसे हैं। उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है और अगले 24 घंटे भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी का संपर्क टूट गया है। कई इलाकों में देहरादून से संपर्क टूट गया है। मोबाइल सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गयी है। करीब चार हजार गाड़ियां हाईवे पर फंस गई है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ सड़क मार्ग और पैदल मार्ग करीब एक दर्जन स्थानों पर पत्थर एवं मलवा गिरने से जाम है।

श्रीनगर में अलकनंदा नही अपने पूरे उफान पर है..यहां हाइड्रो पोजेक्ट पर भी खतरा मंडरा गया गया और पूरा तरह से पानी से भर गया है। प्रसिद्द धारी देवी मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी घुस आया है..श्रीनगर के कई इलाकों में बाढ के पानी में घर और वाहन डूब गये हैं। जिसके बाद लोगों ने मूर्ति को वहां से हटा दिया।

टिहारी में भी हालत पूरी तरह से बदतर हो गये है। बारिश और भूस्खलन से यहां भी जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। टिहरी के घनसाली और भीलंगाना नदी खतरे के निशान से उपर बह बह रही है। जिसकी वजह से स्थानीय लोग डर के साये में जी रहे हैं।

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर और शिव की मूर्ति भी पानी में समा गये। नदी का पानी घर और बाजारों में घुस आया है। कई मंदिरों पर अब भी बाढ़ का खतरा है।

अमेरिका में आए बवंडर से 51 की मौंत कई घायल

bavandr34वॉशिंगटन।। दुनियां के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के दक्षिण मध्य शहर ओक्लाहोमा में आये विनाशकारी बवंडर में 20 बच्चों सहित कम से कम 51 लोग मारे गये। इस भयंकर बवंडर ने अपने रास्ते में आयी हर चीज को नष्ट कर दिया।

ओक्लाहोमा स्थित मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमी एलियर ने कहा कि मृतकों की संख्या की पुष्टि ढहे हुए घरों और स्कूल के मलबे को हटाने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है। मृतकों की संख्या में अभी और भी इजाफा हो सकता है।

मलबे के नीचे छात्रों के दबे होने की आशंका के बीच बचावकर्मी पूरी रात तलाशी अभियान चलाते रहे, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक इस मलबे से सिर्फ लाशें निकलीं. इस दौरान कई इमारतें और चिमनी जमींदोज हो कर मलबे में बदल गईं।

खराब मौसम के बाद ओक्लाहोमा और मिडवेस्ट में रविवार और सोमवार को भयंकर बवंडर और प्रचंड तूफान आया तथा इसमें अब तक 300 मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर हैं।

नहीं रहे बॉलीबुड के `काका`, 69 साल की उम्र में निधन

rajesh_newमुंबई।। सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। राजेश खन्ना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज शाम राजेश खन्ना का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का चार दशकों का लम्बा फिल्मी करियर रहा है। अपने प्रशंसकों द्वारा `काका` कहकर पुकारे जाने वाले 69 वर्षीय अभिनेता ने 'अराधना', 'अमर प्रेम', 'सफर', 'कटी पतंग' और 'आनंद' जैसी फिल्मों में काम किया।

बता दें कि इस साल अप्रैल में भी उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तब उन्हें तीन चार दिन बाद ही घर भेज दिया गया था। राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया पहले दिन से ही उनकी देखभाल कर रही थीं। 

राजेश की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके प्रशंसक और करीबी लोग बांद्रा स्थित उनके निवास पर पहुंचने लगे हैं। उन्हें स्वास्थ्य शिकायत के बाद 14 जुलाई को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सोमवार को छुट्टी मिली थी। राजेश खन्‍ना काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और आज सुबह से उनकी तबीयत काफी नाजुक बताई जा रही थी।

राजेश खन्ना के निधन के बाद पूरे फिल्म जगत के साथ साथ देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।


 

शरद यादव आज जाएंगे पटना,जेडीयू की बैठक कल तक के लिए टली

sharad_yadavनई दिल्ली।। जेडीयू आज हो रही अपनी बैठक एक दिन के लिए टाल दी है। अब ये बैठक कल बुलाई गई है। हलांकि जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव आज पटना जाएंगे। माना जा रहा है कि जेडीयू अपने 17 साल पुराने सहयोगी से अलग होने का फैसला कर चुकी है। बस ऐलान करना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू बीजेपी से साफ कह चुका है कि वो मोदी को पीएम उम्मीदवार न बनाने का ऐलान सार्वजनिक रुप से करे लेकिन बीजेपी मोदी के मामले पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसिलए अब साथ रहना मुश्किल हो गया है। हलांकि बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम हरगिज नहीं चाहते कि गठबंधन टूटे। तो वहीं सुषमा स्वाराज ने ट्विट किया है कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों का साथ रहना जरुरी है।

वहीं शुक्रवार को नीतीश कुमार के तीखे अंदाज को देखकर ये तय लग रहा है कि जेडीयू का बीजेपी के साथ रिश्ता टूटने के अंजाम तक पहुंच चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शायराना अंदाज में बीजेपी  पर हमले किये, बीजेपी ने कहा नीतीश बीजेपी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बेनजीर भुट्टो मर्डर केस में मुशर्रफ को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं

musaraf34343434इस्लामाबाद।। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ को बेनजीर भुट्टो मर्डर केस के मामले में सोमवार को जमानत मिल गई। हालांकि, मुशर्रफ को इस बेल से कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है। क्योंकि वो अभी भी दो मामलों का सामना कर रहे हैं।

एक मामला 2007 में इमरजेंसी के दौरान जजों को हिरासत में रखने का है और दूसरा 2006 में एक मिलिट्री ऑपरेशन में बलूच लीडर अकबर बुगाती की हत्या से जुड़ा हुआ है। यानि मुशर्रफ अभी जेल में ही रहेंगे। परवेज मुशर्रफ अभी अपने फार्महाउस में बंद हैं। बता दें परवेज मुशर्रफ के फार्महाउस को ही जेल में तब्दील कर दिया गया था।

मुशर्रफ पर बेनजीर को सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थ रहने का आरोप है। बेनजीर की दिसंबर 2007 में एक रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी।