भोपाल की सामाजिक कार्यकर्ता शहला मसूद की हत्या के मामले की सुनवाई इंदौर या भोपाल में से किसी एक स्थान पर कराने के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी जाहिदा परवेज और चार अन्य आरोपियों के जवाबों के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रखा। अदालत में हाल में सीबीआई की ओर से अधिवक्ता हेमंत शुक्ला ने पूर्व में अदालत द्वारा दिए गए अनेक निर्णयों का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई इंदौर की सीबीआई अदालत में ही कराने का अनुरोध किया था।
अगस्त 2011 में शहला मसूद की भोपाल में उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के बाद सीबीआई ने हाल में यहां की विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
| < Prev | Next > |
|---|