लखनऊ।। देश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 23 फरवरी (गुरुवार) को होगा। इस चरण में 13 जिलों की 49 सीटों के लिए कुल 829 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। पांचवें चरण में जिन 13 जिलों में मतदान होना है, उनमें एटा, कांशीराम नगर, कानपुर, रमाबाई नगर, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, औरैया, इटावा, ललितपुर, मैनपुरी और फिरोजाबाद शामिल हैं। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। प्रचार के आखिरी दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (एसपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने 50 से अधिक जनसभाएं कर अपनी पूरी ताकत झ्झोंकी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मायावती, बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी, एसपी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी, बीजेपी नेता उमा भारती और सुषमा स्वराज ने जनसभाओं को संबोधित किया। फिरोजाबाद, औरैया, रमाबाई नगर और इटावा जहां एसपी का गढ़ माना जाता है, वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के झ्झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन और महोबा में बीएसपी का दबदबा रहा है।
UP, MP, BIHAR
यूपी चुनाव: पांचवें चरण का मतदान गुरुवार को
अगर अपनी मर्जी से किया वोट तो पड़ सकता है महंगा !
उत्तर प्रदेश।। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अपने मताअधिकार का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करना इस कदर मंहगा पड़ा कि इसकी सज़ा उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी जी हां हरदोई में हुई एक घटना कुछ ऐसी ही कहानी कहती है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदाता को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने अपने गांव के सपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट न देकर कांग्रेस के पक्ष में दिया। सूत्रों की मानें तो कमलकांत की इस बात से तिलमिलाए सपा उम्मीदवार के समर्थकों ने उसे डण्डे से पीट-पीटकर जान से मार दिया। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस अपना पल्ला झाड़ने में लगी है।बढ़ेंगे CNG स्टेशन, घटेगी टेंशन
नोएडा।। सिटी में बने सीएनजी स्टेशनों पर घंटों लाइन लगाने कीटेंशन जल्द ही कम हो जाएगी। आईजीएल कंपनी ने शहरमें 6 जगह सीएनजी के फिलिंग स्टेशन बना दिए हैं ,जिनको डीएम से अप्रूवल मिल चुका है। अब इन्हें नागपुरस्थित चीफ कंट्रोल ऑफ एक्सप्लोसिव ( पेट्रोलियमएक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइज़ेशन ) के पास परमीशन के लिए भेजा गया है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद कुछ महीनों में 4 फिलिंग स्टेशन काम करने लगेंगे। इनमें 2 फिलिंग स्टेशन नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस - वे के किनारे और 2 नोएडा से नोएडा एक्सटेंशन की तरफ जानेवाले रास्ते पर होंगे। वहीं , ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क -5 में एक फिलिंग स्टेशन बनाया गया है।
आईजीएल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नए 7 फिलिंग स्टेशन को मिलाकर पूरे नोएडा में आईजीएल के 13सेटअप हो जाएंगे। इनमें सेक्टर -53 स्थित फिलिंग स्टेशन प्राइवेट वाहनों के लिए बनाया गया है। सेक्टर 35स्थित यूपी रोडवेज बस अड्डे व सेक्टर -16 स्थित डीटीसी बस टर्मिनल में बने फिलिंग स्टेशन सिर्फ रोडवेज औरडीटीसी की बसों के लिए बनाए गए हैं। इनमें निजी बस वाले फिलिंग नहीं करा सकते हैं। इनके अलावा छोटीटैक्सियों के लिए सेक्टर -62 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम और सेक्टर -63 में पदम पेट्रोल पंप में बूस्टर लगवाए हैं।वहीं , सेक्टर -12 स्थित भगवती पेट्रोल पंप पर पहले से ही बूस्टर लगा था मगर अब इसे नए सिरे से लगायाजा रहा है।
आईजीएल के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सेक्टर -82, 71, 105, 142 में फिलिंग स्टेशन की बिल्डिंग व नेटवर्क तैयार है। इनके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। नागपुर से परमीशन मिलते ही इन्हें पूरीतरह चालू किया जा सकता है। इनके अलावा सेक्टर -51 और 122 में 2 नए फिलिंग स्टेशन निर्माणाधीन हैं।इनके तैयार होते ही अप्रूवल का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। वहीं , एक फिलिंग स्टेशन ग्रेटर नोएडा के नॉलेजपार्क -5 में बनकर तैयार है। यह गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास बनाया गया है।
अमनदीप ने बताया कि एक्सप्रेस - वे के करीब नोएडा में अभी तक कोई भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन नहीं है।इससे एक्सप्रेस - वे के किनारे बसे सेक्टरों में रहने वाले सीएनजी वाहन चालकों को दिक्कत होती थी। उन्होंनेबताया कि फिलिंग स्टेशन खुलने से सेक्टर -44, 92, 93, 93- बी , 105, 108, 99, 100, 125,126, 127, 128 से 135 तक के लोगों को भारी राहत मिलेगी। वहीं , फेज टू एरिया के लोगों को सेक्टर -82 का सीएनजीफिलिंग स्टेशन सहूलियत देगा।
मायावती के इशारे पर राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश।। कानपुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR से कांग्रेस पार्टी भड़रक गई है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसका ठीकरा माया सरकार पर फोड़ा है और कहा है है कि मायावती के इशारे पर ही राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है वहीं,पार्टी राहुल के बचाव के लिए हाईकोर्ट जाने का भी मन बना रही है। गौरतलब है कि कल कानपुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर नियमों को उल्लंघन का आरोप लगा था।
पांचवे चरण के चुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार, जनता को लुभाने के लिए सभी दलों ने कसी कमर
उत्तर प्रदेश।। जहां सभी पार्टियों ने अपने-अपने दल के दिग्गजों को मैदान में उतारा है। वहां बसपा के लिए वोटबैंक बटोरने का जिम्मा खुद पार्टी की सुप्रीमो और सूबे की मुख्यमंत्री मायावती ने उठाया है। मायावती आज अलीगढ़ के कृषि प्रदर्शनी मैदान में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी और इसके बाद वो आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी
यूपी में इस बार मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी भी परचम लहराने की पूरी तैयारी में है।मुलायमसिहं के साथ उनके बेटे अखिलेश यादव भी जी-तोड़ मेहनत में जुटे हैं। मुलायम सिंह आज कांशीरामनगर, एटा और फिरोजाबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं उनके बेटे अखिलेश यादव भी आगरा मथुरा और हाथरस समेत तीन जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।
यूपी में अपनी खोई हुई छवि को दोबारा सुधारने के लिए बीजेपी भी खूब पसीना बहा रही है। आडवाणी, राजनाथ और उमा भारती समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता इस बार यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करने की फिराक में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने आज सुषमा स्वराज को भी यूपी के चुनावी मैदान में भेज दिया है। आज सुषमा स्वराज औरैया के अजीतमहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी।
पश्चिमी यूपी में जाटों के नेता अजीत सिंह का पहले से ही दबदबा रहा है। इस बार भी कांग्रेस और आरएलडी का गठबंधन लोगों की भीड़ जुटाने में कामयाब हो रहा है। शनिवार को अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी जब भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उतरे तो मैदान में पांव तक रखने की जगह नहीं बची लेकिन आज खुद पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह लोगों के रूबरू होने जा रहे हैं। आज मोदीनगर, मेरठ और किठौर में अजीत सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे वहीं उनके बेटे जयंत चौधरी सरधना में जनसभा को संबोधित कर रोड शो करेंगे।
आज रविना टंडन भी करेंगी जनसभाओ को संबोधित
उत्तर प्रदेश।। कांग्रेस के ही दिग्गज केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव शुक्ल और फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इनका काफिला कानपुर के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगा जिसके बाद ये बिठूर में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब तीन बजे कानपुर नगर में राजीव शुक्ला और रवीना टंडन चुनावी मंच पर खड़े दिखाई देंगे। केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी कानपुर कैंट और कानपुर महानगर के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सबके साथ आज कानपुर में कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राशिद अल्वी और सांसद राजबब्बर भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह सवा 11 बजे इटावा के जयवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में राशिद अल्वी और राजबब्बर की जनसभा होगी। इसके बाद ये दोनों नेता दोपहर साढ़े 12 बजे औरैया के दिबियापुर में चुनावी रैली करेंगे और यहां से इनका काफिला कानपुर के रसूलाबाद की तरफ रवाना होगा। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद इनका अगला पड़ाव होगा। कानपुर का अकबरपुर रानियां विधानसभा क्षेत्र यही नहीं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी भी कानपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।. पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी करेंगे धुआंधार रैली
उत्तरप्रदेश।। यूपी में सिर्फ चंद सीटों पर मतदान बाकी रह गया है..ऐसे में सभी पार्टियां इन सीटों पर कब्जा करने की होड़ में लगी हैं। सभी पार्टियों के दिग्गज जी-तोड़ मेहनत में जुटे हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आज मैनपुरी, बुलंदशहर, एटा और मेरठ में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी मैनपुरी में 12 बजे से 12.30 बजे तक जनसभा करेंगे। बुलंदशहर में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल की साझा जनसभा का समय दोपहर 1.30 बजे से 2.15 बजे तक तय किया गया है। इसके बाद दोपहर 2.45 से 3.30 बजे तक राहुल पटियाली में लोगों को संबोधित करेंगे और शाम को 4.10 से 4.50 बजे तक राहुल मेरठ के मवाना इलाके में कांग्रेस और लोक दल की साझा जनसभा को संबोधित करेंगे।