Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

Maharastra,Rajasthan,Gujrat,Sports, other States

इमारत गिरने से 26 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

thane_buildमुंबई।। मुंबई से सटे ठाणे में गुरुवार को निर्माणाधीन  इमारत गिरने से उसमें मरने वालों की संख्या 26 हो गई है, जबकि 60  से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी मलबे में लोगों की तलाश की जा रही है। ठाणे के मुंब्रा इलाके में बन रही आठ मंजिला इमारत गुरुवार शाम अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

इमारत में 30 परिवार रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इस इमारत के सात फ्लोर बन चुके थे, जबकि आठवां फ्लोर बनाया जा रहा था। अभी तक साफ नहीं है कि बिल्डिंग बनाने वाला बिल्डर था कौन था लेकिन पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।

हैरानी की बात यह है कि सिर्फ तीन महीने में आठ फ्लोर की इमारत खड़ी की गई थी। यही नहीं इमारत बनाने के लिए किसी तरह की सरकारी इजाजत नहीं ली गई थी।


IPL 6 : सुपर ओवर में जीते सनराइजर्स

sunrizers233हैदराबाद।। रविवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकला जिसमें हैदराबाद ने बैंगलोर को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद ने सुपर ओवर में रन 20 बनाए जबकि बैंगलोर की टीम डेल स्टेन के सामने सुपर ओवर में महज़ 15 रन ही बना सकी।

इससे पहले बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई। उधर दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने पुणे वॉरियर्स पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

युवराज की गैर मौजूदगी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज़ 99 रन ही जुटा सकी। पंजाब के लिए प्रवीण कुमार और अजहर महमूद ने दो-दो विकेट हासिल किए। 100 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को कप्तान गिलक्रिस्ट और मंदीप सिंह ने तूफानी आगाज़ दिया।

हालांकि गिली जल्द ही आउट हो गए लेकिन मनदीप सिंह और मनन वोहरा ने मोर्चे को संभाले रखा और पंजाब ने 2 विकेट खोकर 13वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

SFI कार्यकर्ता की मौत पर सियासत गर्म, आज कोलकाता बंद

kolkata_student_deadकोलकाता।। कोलकाता में छात्र नेता की मौत के विरोध में एसएफआई ने आज कोलकाता बंद का ऐलान किया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार किया था।

इन गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में मृतक सुदीप्तों गुप्ता भी शामिल था। ये सभी कॉलेजों की छात्र यूनियनों के चुनाव स्थगित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ कोलकाता में कानून तोड़ो प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस हिरासत में हुई छात्र की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवालों के घेरे में आ गई हैं। इस घटना के बाद ममता को चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मानवाधिकार आयोग ने भी खुद संज्ञान लिया है। इस बीच सुदीप्तो गुप्ता के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि सुदीप्तो की मौत पुलिस ज्यादती के कारण हुई।

मुशिकल में फंसे बॉक्सर विजेन्दर , नाडा ने लिया ब्लड सैंपल

vijenderनई दिल्ली।। ड्रग्स मामले में फंसे बॉक्सर विजेन्दर सिंह का नैशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानी नाडा ने ब्लड और यूरिन सैंपल ले लिया है जिसके बाद अब वो और भी मुश्किलों से घिरे नज़र आ रहे हैं। पिछले दिनों खेल मंत्रालय ने नाडा से विजेन्दर का ब्लड सैंपल लेने को कहा था लेकिन नाडा ने ये कहकर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था कि वो सिर्फ किसी टूर्नामेंट के दौरान ही खिलाड़ियों का टेस्ट कर सकते हैं।

हालांकि अब नाडा ने विजेन्दर का ब्लड सैंपल ले लिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। उधर विजेन्दर सिंह ने एनआईएस पटियाला में चल रहे ट्रेनिंग कैम्प से दूर रहने के लिए अपनी छुट्टी को 8 अप्रैल से बढ़ाकर 14 अप्रैल तक करने के लिए आवेदन दिया है।

हालांकि साई ने विजेन्दर के इस अनुरोध को अबतक स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो साई विजेन्द्र की छुट्टी को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है और यदि वो 9 अप्रैल को कैम्प से नहीं जुड़े तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

गुजरात में लोकायुक्त कानून बदलने की तैयारी

narender_modi56गुजरात सरकार लोकायुक्त आयोग विधेयक 2013 को आज सदन में पास कराने की कोशिश करेगी। अगर ये बिल पास हो गया तो लोकपाल की नियुक्ति में राज्यपाल की भूमिका नहीं रह जाएगी। नए विधेयक में राज्यपाल की विवेकाधीन शक्तियों को खत्म कर दिया गया है। नए विधेयक के मुताबिक लोकायुक्त की नियुक्ति एक खास चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर होगी।

इस समिति में राज्य के मुख्यमंत्री अध्यक्ष की भूमिका में होंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता या फिर अध्यक्ष की ओर से नामित कोई विपक्षी विधायक, एक हाईकोर्ट जज और विजिलेंस कमिश्नर सदस्य होंगे। अब तक लोकायुक्त के चयन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की भूमिका होती थी। गुजरात सरकार गुजरात विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विपक्ष ने कहा है कि वो किसी भी हालत में इस विधेयक को पास नहीं होने देंगे।