मुंबई।। स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार अभिनेता विंदू समेत तीन आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया था। पुलिस के मुताबिक विंदू लगातार बुकीज के साथ कॉन्टेक्ट में थे।
पुलिस ने विंदू को कॉल डिटेल्स के आधार पर गिरफ्तार किया है और सट्टेबाजों से जुड़े होने की बात भी कही है। मुंबई क्राइम ब्रांच विंदू से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछाताछ में अब और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में बॉलीवुड के और लोग शामिल हो सकते हैं।
वहीं पुलिस की पूछताछ में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसे विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया है कि वैसे तो वो टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जानता है, लेकिन वो विराट कोहली, हरभजन सिंह और मनप्रीत गोनी के बेहद करीब है। हालांकि पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ उन्हें अबतक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे ये पता चल सके कि इनका विंदू के सट्टेबाजी रैकेट से कोई लेना देना है।
नई दिल्ली।। आईपीएल 6 में राजस्थान रॉयल के कई और मैच फिक्स थे। राजस्थान रॉयल के सभी मैचों की जांच की जाएगी। इन मैचों के रॉ फुटेज मंगाने के लिए स्पेशल सेल ने मैचों का प्रसारण करने वाले चैनल के सिंगापुर हेड ऑफिस से संपर्क साधा है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सेल कुछ और खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकता है। पुलिस फिक्सिंग से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजस्थान रॉयल के अलावा कुछ और टीमें फिक्सिंग में शामिल हैं।
मुंबई।।
पुणे।।
मुंबई।। स्पॉट फिक्सिंग मामलें में एक और गिरफ्तारी हुई है इस बार स्पॉट फिक्सिंग मामलें में विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी हुई है। विंदू को मुंबई से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विंदू लगातार बुकीज़ के संपर्क में थे। फिक्सिंग में पकड़े गए सट्टेबाजों के बयान के बाद विंदू की गिरफ्तारी हुई है। बता दे कि विंदू दारा सिंह मशहूर कलाकार स्व: दारा सिंह रन्धावा के बेटे है। विंदू ने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरीयल में काम भी किया है और वो रीयलिटी शो बिग बॉस के एक सीजन में विनर भी रह चुके है।