नई दिल्ली।। सीबीआई के दामन पर एक और दाग लग गया है। सीबीआई के एक सीनियर अधिकारी विवेक दत्त को 15 लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विवेक दत्त के पास से 15 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विवेक एसपी लेवल के अधिकारी हैं। इंटरनल इंटेलिजेंस यूनिट का नेतृत्व खुद सीबीआई के डायरेक्टर रंजीत सिन्हा करते हैं। खबर है कि विवेक दत्त के साथ एक इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात सीबीआई मुख्यालय के बाहर विवेक दत्त को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह एक व्यापारी से पैसे ले रहा था। दत्त ने जमीन संबंधी विवाद को निपटाने के लिए रिश्वत ली थी।
इस मामले में एक इंस्पेक्टर राजेश व रिश्वत देने वाले व्यापारी समेत दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सीबीआई की आंतरिक सतर्कता ईकाई ने की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कोयला घोटाला मामले से कुछ लेनादेना नहीं हैं। विवेक दत्त कोयला घोटाले की जांच से जुडे हुए हैं।
नई दिल्ली।। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जहां पहले बात स्पॉट फिक्सिंग की हो रही थी वो बढ़ कर कॉल गर्ल तक पहुंच गई। अब जो नया खुलासा हुआ है उसके मुताबिक सट्टेबाज खिलाड़ियों को हनी ट्रैप में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बनाना चाहते थे।
नई दिल्ली।। सट्टेबाजी का जाल काफी दूर तक फैला है। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। देश के अलग अलग हिस्सों में पुलिस सटोरियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। तमिलनाडु पुलिस ने चेन्नई में कई जगहों पर छापेमारी की।
नई दिल्ली।। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए आईटी अधिनियम की धारा 66 ए के तहत किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की अनुमति लेनी जरुरी होगी।
नई दिल्ली।। रेलवे ने पैसेंजरों को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक एजेंटों से इंटरनेट टिकट नहीं खरीदने की सलाह दी है। रेलवे के मुताबिक, 8 से 12 बजे तक एजेंटों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक करने की इजाजत नहीं है।
नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग में भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के बाकी दोनों खिलाड़ियों के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्पॉट फिक्सिंग का ये रैकेट इशारों के जरिए चल रहा था।
मुंबई।। आखिरकार संजय दत्त अब अभिनेता और सुपरस्टार नहीं कहलायेंगे बल्कि अब अगले साढ़े तीन सालों तक संजू बाबा की पहचान होगी बैरक नंबर 12 के कैदी नंबर 15170, जी हां इसी नाम से उन्होंने आर्थर रोड जेल में अपनी पहली रात काटी है। कल रात साढ़े नौ बजे के आस-पास उन्हें जेल ले जाया गया था।
नई दिल्ली।। स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, एक अखबार के हवाले से कहा गया है कि इस पूरे मामले में खिलाड़ियों को फिक्स करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल भी किया गया था। इसका सट्टेबाजों के फोन रिकॉर्ड से खुलासा हुआ है। श्रीसंत को भी लड़की सप्लाई की गई थी और गिरफ्तारी के समय भी वो लड़की के साथ थे।
मुंबई।। अभिनेता संजय दत्त सरेंडर करने के लिए आज मुंबई के टाडा कोर्ट पहुंचे। संजय को मिली मोहलत आज खत्म हो गई। इसलिये हर हाल में उन्हें सरेंडर करना था। कोर्ट पहुंचने के दौरान रास्ते भर संजय के साथ उनकी पत्नी मान्यत, बहन प्रिया और नम्रता भी उनके साथ रहीं।
नई दिल्ली।। बीजेपी के युवा नेता वरुण गांधी आज सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं, वैसे तो सुल्तानपुर को कांग्रेस का पुराना गढ़ माना जाता है, लेकिन सूत्रों की मानें तो वरूण अपने मिशन 2014 के तहत इसी सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इस रैली को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली।। रेल घूसकांड मामले में पूर्व रेल मंत्री से पूछताछ से पहले सीबीआई उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती है। इसके बाद ही उनसे पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने सोमवार को रेलवे मंत्रालय के दो अधिकारियों से पूछताछ की और ये पूछताछ आज भी जारी रहेगी।
नई दिल्ली।। आज मदर्स डे है और हर किसी के लिए जीवन में मां का दर्जा भगवान की तरह होता है। मां ही संतान की पहली गुरु है। वैसे तो मां की महिमा के गुणगान के लिए कोई दिन या समय निर्धारित नहीं किया जा सकता लेकिन दौड़ भाग के इस दौर में मां को सम्मान देने के लिए एक खास दिन को चुना गया है।
नई दिल्ली।। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाती दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राज्यों का पिछड़ापन तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की घोषणा की।
नई दिल्ली।। यूपीए सरकार से दो मंत्रियों के इस्तीफे के साथ ही बीजेपी ने सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने महंगाई और भ्रष्टाचार से लेकर चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार की जमकर निंदा की है। पड़ोसी देशों से संबंधों को लेकर भी राजनाथ ने सरकार को निशाने पर लिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
नई दिल्ली।। पवन कुमार बंसल और अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय का और रोड ट्रांसपोर्ट व हाइवे मंत्री सीपी जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया दोनो ही मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार के रुप में ये जिम्मेदारी दी जा रही है। इससे पहले कोलगेट केस में फंसे अश्विनी कुमार कानून मंत्री और रेलवे घूस कांड में फंसे पवन कुमार बंसल रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुकें है।
नई दिल्ली।। कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सरकार की लंबी फजीहत के बाद आखिरकार रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
नई दिल्ली।। कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सरकार की लंबी फजीहत के बाद आखिरकार रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रेलमंत्री के भांजे विजय सिंगला को सीबीआई ने रेलवे में प्रमोशन कराने के नाम पर 90 लाख रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार किया था जिसके बाद से ही बंसल पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था।
नई दिल्ली।। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद क्या होगा कानून मंत्री अश्विनी कुमार का? इस सवाल के बीच गुरुवार को कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। हालांकि बाद में अश्विनी कुमार ने इस खबर का खंडन किया कि उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हुई।
नई दिल्ली।। भांजे से शुरू हुई रेलवे में घूसकांड की जांच अब मामा के दरवाजे तक पहुंच गई है। सीबीआई अब रेल मंत्री पवन बंसल से पूछताछ की तैयारी में है। सीबीआई सूत्रों की माने तो बंसल के निजी सचिव राहुल भंडारी ने पूछताछ में माना है कि विजय सिंगला की आवाजाही खुले तौर पर न सिर्फ रेल भवन में थी, बल्कि उनके कमरे में विजय सिंगला आया जाया करता था।
नई दिल्ली।। सिख विरोधी दंगा केस में 5 दोषियों की सजा पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले अदालत ने इस मामले में कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया था, जबकि पांच अन्य को दोषी करार दिया था।