Tue06182013

Last update01:23:06 PM GMT

national,international & Beauty/Health

BCCI चीफ के दामाद पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा

maiyappan54455नई दिल्ली।। स्पॉट फिक्सिंग मामले में हर रोज खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिक्सिंग के घेरे में आये बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाम मयप्पन दो साल से फिक्सिंग कर रहा था। उसने चेन्नई सुपरकिंग के दौ मैचों में सट्टेबाजी की थी। इसके अलवा कई और मैचों उसके पैसे लगे थे। फिलहाल मयप्पन पुलिस की पहुंच से बाहर है। पूछाताछ करने गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम चेन्नई गई थी लेकिन मयप्पन नहीं मिला। पुलिस ने उसे आज तलब किया है। आपको बता दें कि  मयप्पन चेन्नई सुपरकिंग का सीईओ भी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले में घेरे में आए फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुनाथ मेयप्पन से आईपीएल 6 के खत्‍म होने के बाद ही पूछताछ किए जाने की संभावना है।

फिलहाल मुंबई पुलिस ने मयप्पन को आज क्राइम ब्रांच में हाजिर होने का फरमान सुना दिया। उन्हें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच पूछताछ के लिए हाजिर होने का फरमान सुनाया गया है। हालांकि मयप्पन ने पुलिस से सोमवार तक की मोहलत मांगी है।

पाक में होने वाले आम चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन आज

pak_election_34इस्लामाबाद।। पाकिस्तान में 11 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला पीएमएल नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच है लेकिन पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए- इंसाफ भी कड़ी टक्कर दे रही है। इमरान खान मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक हादसे में घायल हो गए थे। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग चुनावों का बहिष्कार किया है। यह कदम मुशर्रफ पर ताउम्र चुनाव लडऩे पर रोक के बाद उठाया गया है। इसके साथ ही पार्टी के सभी 170 उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए हैं।

अभी कुछ और दिन हॉस्पिटल में रहेंगे अमिताभ

 amitabh-bachchanमुंबई।। बॉलिवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी सेहत में सुधार होने के बावजूद अभी उन्हें कुछ दिनों के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में रहना पड़ सकता है। वैसे उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी महीनों लगेंगे। बिग बी ने ट्वीट किया 'मुझे घर जाने से पहले हॉस्पिटल में कुछ और दिन रहना पड़ सकता है लेकिन घर पर पूरी तरह से स्वस्थ होने में कुछ महीने लगेंगे। 69 वर्षीय अमिताभ को यहां 11 फरवरी को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनके पेट की दो सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उन्होंने दर्द की शिकायत की थी और डॉक्टरों को उन्हें निगरानी में रखना पड़ा। उनका सर्जरी के बाद का दर्द कम हो गया है और डॉक्टर उनकी सेहत में सुधार देखते हुए संतुष्ट हैं। अमिताभ को नहाने और बेहतर डाइट लेने की इजाजत दे दी गई है। अमिताभ बीते 10 दिन से अस्पताल में हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि अब उन्हें चलने-फिरने की मनाही नहीं है। साल 1982 में आई 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना में अमिताभ बुरी तरह घायल हुए थे। तभी से उन्हें पेट में तकलीफ शुरू हुई थी।





सीबीआई को पिंजरे से आजाद करने के लिए मंत्रीसमूह की बैठक आज

CBI999999नई दिल्ली।। सीबीआई के आजाद करने के लिए बनी मंत्रीसमूह की आज पहली बैठक हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद केंद्र ने सीबीआई को आजाद करने के इस जीओएम का गठन सरकार ने किया है। जीओएम सीबीआई के कामकाज में सरकारी दखल कम करने के उपाय सुझाएगा और नया कानूनी मसौदा तैयार करेगा।

समूह की अध्यक्षता वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सौंपी गई है। जबकि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, कानून मंत्री कपिल सिब्बल, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और कार्मिक राज्यमंत्री वी. नारायणसामी इसके सदस्य हैं। देखना होगा कि जिस सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने सरकारु का तोता कहा था..वो पिंजरे से आजादा होता है या नहीं।

चीन यात्रा के लिए रवाना हुए सलमान खुर्शीद, सीमा विवाद का भी उठेगा मुद्दा

SALMAN_KURSHIDनई दिल्ली।। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की दो दिवसीय यात्रा पर चीन रवाना हो गए है। खुर्शीद इस दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीन के नए प्रधनमंत्री ली केकियांग से मुलाकात करेंगे।

अपनी चीन दौरे से पहले विदेश मंत्री ने कहा है कि दौलत बेग ओल्डी में जारी गतिरोध के समाधान को लेकर वे संतुष्ट हैं। विदेश मंत्री भले ही इस दौलत बेग ओल्डी विवाद के समाधान को लेकर संतुष्ट हो लेकिन चीन इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। चीनी मीडिया के हवाले से खबर है कि खुर्शीद के बीजिंग दौरे के समय चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठाया जा सकता है।