नई दिल्ली।। तपती जलती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून के आने के साथ ही केरल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटे में कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं राजधानी वासी भी चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने की उम्मीद कर रहे हैं। हलांकि उत्तर भारत में अभी लोगों को कुछ दिन और गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। उत्तर भारत में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि 8 जून तक मानसून की हवाएं गोवा और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच जायेगी।
नई दिल्ली।। भारत के समुद्री इलाके में चीन की पनडुब्बियों और समुद्री जहाजों की बढ़ती संख्या ने भारतीय नौसेना की चिंता बढ़ा दी है।
मुंबई।। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को खराब सेहत के चलते मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार खन्ना के स्वास्थ्य पर अनुभवी डॉक्टर नजर रखे हुए हैं और उन्हें अस्पताल के वीआईपी रूम में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान देखरेख के लिए पत्नी डिंपल कपाडिया उनके साथ हैं।
नई दिल्ली।। श्रीनिवासन पर बढ़ते इस्तीफे के दबाव के बाद पहली बार बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरुण जेटली ने चुप्पी तोड़ी है। पूरे विवाद पर अरुण जेटली ने कहा है कि आज कुछ बड़ी खबर मिलेगी। अरुण जेटली ने साफ तौर पर इशारा कर दिया है कि आज जरूर कुछ बड़ा होने वाला है। बीसीसीआई अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग के बीच जेटली का यह पहला बयान है।
नई दिल्ली।। नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह में मनमोहन सिंह नहीं जाएंगे। इससे पहले मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ को रविवार को आम चुनावों में जीत की बधाई दी थी जिसके बाद नवाज शरीफ में मनमोहन सिंह को शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। इस दौरान नवाज ने कहा था कि वे भारत से रिश्ते बेहतर करने पर काम करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत को करगिल और मुंबई हमले जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होने का भरोसा दिलाया था और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही थी।