Sun05192013

Last update11:30:22 AM GMT

national,international & Beauty/Health

मां की ममता के सम्मान में मदर्स-डे आज

mothers_day3232नई दिल्ली।। आज मदर्स डे है और हर किसी के लिए जीवन में मां का दर्जा भगवान की तरह होता है। मां ही संतान की पहली गुरु है। वैसे तो मां की महिमा के गुणगान के लिए कोई दिन या समय निर्धारित नहीं किया जा सकता लेकिन दौड़ भाग के इस दौर में मां को सम्मान देने के लिए एक खास दिन को चुना गया है।

मां की ममता मुहब्बत और उसके कोमल एहसासों के नाम मां को समर्पित एक दिन लेकिन जब भी मां का लफ्ज जुबां पर आता है तो इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास और सुकून सीने में ज़ज्ब हो जाता है क्योंकि वह मां है जो इस दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता है क्योंकि वो मां ही है जो बिना बोले ही सारी बातें समझ जाती है।

मां प्यार से सिर पर हाथ फेर दे तो सारी बलाएं रास्ता बदल देंती है। कहते हैं कि मां के पैरो तले ही जन्नत है। हमारे देश में तमाम ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में एक बड़ा मुकाम हासिल किया और उसके साथ ही अपने बच्चों की जिम्मेदारी भी बखूफी निभा रही हैं।

 मदर्स डे पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा। बाजारों में मदर्स डे को लेकर खारी रौनक भी है। हर कोई अपनी मां के लिए ऐसी चीज़ लेके जाना चाहता है जो उसकी मां को सबसे अच्छी लगती हो।

पाक कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ PGI  में मौत

pak_kaidi34नई दिल्ली।। जम्मू की जेल में हमले का शिकार हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की मौत हो गई है। सनाउल्लाह की मौत सुबह करीब 5.30 बजे हुई। हमले के बाद से ही सनाउल्लाह डीप कोमा में था। सनाउल्लाह 3 मई से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती था।

सनाउल्लाह पर हमला लाहौर की कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी सरबजीत पर जानलेवा हमले के बाद हुआ था। इस हमले में सरबजीत की भी जान चली गई थी। सनाउल्लाह के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। सनाउल्लाह हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था।

डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत किडनी फेल होने से हुई। उसका पोस्टमार्टम पीजीआई में ही होगा। दो दिन पहले उसका परिवार वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान से आया था। उनकी मांग थी कि उसे वापस पाकिस्तान भेजा जाए लेकिन इस मांग को ठुकरा दिया गया था।

लंबे समय से बीमार काका जल्द घर लौटेंगे !

rajesh_newमुंबई।। बीते दो हफ्तों से लीलावती अस्पताल में भर्ती पुराने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना अब स्वस्थ है। उन्हें इस सप्ताहांत पर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उनके एक करीबी  सूत्र ने बताया, "अब राजेश जी की तबीयत स्थिर बनी हुई है।उनकी ब्लड रिपोर्ट आई है, जो बिल्कुल सामान्य है। उन्हें शनिवार या रविवार को छुट्टी मिल सकती है।

अपने प्रशंसकों द्वारा 'काका' कहकर पुकारे जाने वाले 69 वर्षीय अभिनेता को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता बीते कुछ समय से स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। और तभी से उनका इलाज चल रहा है। राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया पहले दिन से उनकी देखभाल कर रही हैं।

राज्यों का पिछड़ापन तय करने के लिए कमेटी बनाएंगे चिदंबरम

chidambram232323नई दिल्ली।। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाती दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राज्यों का पिछड़ापन तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की घोषणा की।

वित्त मंत्री  का कहना है कि  राज्यों के पिछड़ेपन  के मानक तय करने के लिए बनने वाली कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को अगले दस साल में 2154 करोड़ रुपये दिये जाएंगे।

बिहार में बैंकों के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि कृषि और प्राथमिक क्षेत्र वाली योजनाओं में कर्ज की गति तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राज्य में 750 बैंकों की शाखाएं खुलेंगी।

चुनावी रैली में मंच से गिरे इमरान खान

imran_khan_pak3443लाहौर।। पाकिस्तान के लाहौर में एक चुनावी रैली में इमरान खान करीब 14 फिट ऊंचे मंच से गिर पड़े। हादसे में वो बुरी तरह घायल हो गये। इमरान खान एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। लिफ्ट से मंच पर चढ़ते समय ये हादसा हुआ। इमरान खान के सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हलांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पाकिस्तान में 11 मई को चुनाव है। इसी सिलसिले में चुनावी रैली को संबोधित करने इमरान खान लाहौर पहुंचे थे। इमरान तहरीके इंसाफ पार्टी के नेता हैं।