Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

national,international & Beauty/Health

स्पॉट फिक्सिंग पर श्रीसंत की सफाई, मैं निर्दोष हो

sreesant34334नई दिल्ली।। स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार श्रीसंत ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है, बयान में श्रीसंत ने कहा है कि मैं निर्दोष हूं मैने कुछ नहीं किया श्रीसंत ने कहा कि मैं कभी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं रहा और मुझे न्याय प्रक्रिया पर भरोसा है इस बीच दिल्ली पुलिस की छानबीन लगातार जारी है। पुलिस श्रीसंत को लेकर जयपुर पहुंची और उन जगहों पर गई जहां श्रीसंत रुके थे।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि 15 मई को मैच से पहले श्रीसंत ने 1 लाख 95 हजार की शॉपिंग की थी, पुलिस उस मोबाइल की दुकान पर भी गई जहां से श्रीसंत ने कीमती ब्लैकबेरी मोबाइल खरीदा था। फिक्सिंग में गिरफ्तार क्रिकेटरों और सट्टेबाजों पर दिल्ली पुलिस ने धारा 409 यानि आपराधिक धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। इस धारा के तहत उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

ली केकियांग ने मनमोहन से की मुलाकात, सीमा विवाद का मुद्दा उठा

india_china_new34349889नई दिल्ली।। चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले रविवार रात भारत के प्रधानमंत्री और ली केकियांग के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। ये मुलाकात पीएम आवास पर हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में सीमा विवाद, नदियों और व्यापार घाटे पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने चीन से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति को लेकर मजबूती से अपनी बात रखी। दोनों नेताओं के बीच सीमित वार्ता के बाद रात्रि भोज हुआ। इसमें यूपीए  अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, और बीजेपी नेता अरूण जेटली  भी मौजूद थे।

दो माह पहले प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर आये 57 वर्षीय ली ने मनमोहन सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों ही पक्षों के चुनिंदा सहयोगी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में जटिल सीमा विवाद, सीमा पार करने वाली नदियों एवं व्यापार घाटे पर चर्चा हुई।

चीनी प्रधानमंत्री विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के अलावा सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे। सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच मुलाकात होगी..आज साझा घोषणापत्र भी जारी होगा।

दारा सिंह के निधन के बाद देश में उमड़ी शोक की लहर

dara_singh_newमुंबई।। जिंदगी और मौत से कई दिनों तक जूझने के बाद आखिरकार दारा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 84 साल के दारा सिंह ने आखिरी सांसें अपने घर में अपनों के बीच लीं। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पांच दिन पहले सात जुलाई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

दिल का दौरा पड़ने से दारा सिंह का निधन हुआ। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। दारा सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। दारा सिंह को श्रद्धांजलि देने बॉलिवुड के तमाम सितारे दारा सिंह के घर पहुंच रहे है ।

दारा सिंह के निधन के बाद हर ओर शोक की लहर दौड़ गई है। पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है वहीं नेताओं ने भी दारा सिंह की मौत पर शोक जताया । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कुश्ती चैम्पियन व अभिनेता दारा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

विंदू से पूछताछ में बड़ा खुलासा, पूर्व क्रिकेटर समेत अभिनेता भी फिक्सिंग में शामिल,

vindu4433434नई दिल्ली।। फिक्सिंग का जाल लगातार फैलता जा रहा है, अभिनेता विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब कई और बड़ी मछलियां पुलिस के निशाने पर हैं। सूत्रों के मुताबिक विंदू ने पुलिस की पूछताछ में अपने गुनाह कबूल लिये हैं। और कई बड़े लोंगों का नाम भी लिया है।इसमे कुछ पूर्व क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेता और यहां तक की टीम के मालिक भी शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक जिस फ्रेंचाइजी मालिक का नाम फिक्किंग मामले में आ रहा है। वो क्रिकेट की दुनिया में काफी शक्तिशाली है ।इसका पता फोन रिकॉर्ड से हुआ है, दिल्ली पुलिस इनके खिलाफ सबूत तलाशने में लगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कई और  खिलाड़ियों समेत बॉलीवुड के कुछ और बड़े लोग गिरफ्तार किये जा सकते हैं।

पुलिस को शक है कि विंदू दारा सिंह सट्टेबाज पवन और संजय के संपर्क में था। और फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद भी विंदू की सटोरियों से बात हो रही थी। विंदू ने ही इनके दुबई भागने में मदद की है।

चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ ने बांग्लादेश में भीषण तबाही

bang_3433434चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ ने बांग्लादेश में भीषण तबाही मचाई। तूफान से 46 लोगों की मौत हो चुकी है। म्‍यांमार से हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। बांग्लादेश सरकार ने 15 जिलों को खाली कराया है। करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

महासेन के कहर से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पांच हजार घर तबाह हुए। मणिपुर और मिजोरम में स्कूल और कॉलेज बंद रहे, राहत की बात ये है कि मिजोरम पहुंचने से पहले तूफान की तीव्रता कम हो गई। बांग्लादेश से पहले तूफान ने श्रीलंका में तबाही मचाई थी इसमें सात लोगों की मौत हुई थी।