Thu05232013

Last update09:38:55 AM GMT

national,international & Beauty/Health

आईपीएल 6 में 15 मैच फिक्स !

ipl_6नई दिल्ली।। गुजरात के सट्टा किंग दिनेश कलगई ने दावा किया है कि आईपीएल में कम से कम 15 मैच फिक्स थे। कलमई की माने तो इस फिक्सिंग में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि स्पॉन्सर्स और सेलेक्शन कमेटी तक के लोग शामिल हैं।

सट्टा किंग के मुताबिक स्पॉट फिक्सिंग लंदन में होती है और इसे दुबई से सपोर्ट मिलता है।उसने ये भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस के हाथ सिर्फ अनाड़ी और थोड़े से लोग लगे हैं,वे नहीं जानते थे कि फिक्सिंग कैसे की जाए, इसलिए वे पकड़े गए। कलगई गुजरात के सबसे बड़े बुकीज में से एक है।

वहीं श्रीसंत ने दिल्ली पुलिस के सामने एक ऐसा बाउंसर फेंका है, जिसमें मौजूदा आईपीएल सीज़न में कई खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात सामने आई है। उनकी कम्पनी जहां शक के घेरे में है वहीं उनके एक ओवर की एवज में एक सट्टेबाज़ को ढाई करोड़ रुपये की आमदनी होने की बात सामने आई है।

साथ ही गिरफ्तारी के बाद अभिनेता विंदू दारा सिंह ने मुम्बई पुलिस के सामने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिससे बॉलीवुड के एक बड़े स्टार, आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के मालिक और मॉडलों के इस्तेमाल पर विस्तार से बात की है हालांकि इनके नाम को उजागर नहीं किया गया है लेकिन इससे ये साफ है कि इस पूरे मामले के तार बॉलीवुड और बड़े बिजनेसमैनों से भी जुड़े हुए हैं।

 

अमेरिका में आए बवंडर से 51 की मौंत कई घायल

bavandr34वॉशिंगटन।। दुनियां के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के दक्षिण मध्य शहर ओक्लाहोमा में आये विनाशकारी बवंडर में 20 बच्चों सहित कम से कम 51 लोग मारे गये। इस भयंकर बवंडर ने अपने रास्ते में आयी हर चीज को नष्ट कर दिया।

ओक्लाहोमा स्थित मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमी एलियर ने कहा कि मृतकों की संख्या की पुष्टि ढहे हुए घरों और स्कूल के मलबे को हटाने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है। मृतकों की संख्या में अभी और भी इजाफा हो सकता है।

मलबे के नीचे छात्रों के दबे होने की आशंका के बीच बचावकर्मी पूरी रात तलाशी अभियान चलाते रहे, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक इस मलबे से सिर्फ लाशें निकलीं. इस दौरान कई इमारतें और चिमनी जमींदोज हो कर मलबे में बदल गईं।

खराब मौसम के बाद ओक्लाहोमा और मिडवेस्ट में रविवार और सोमवार को भयंकर बवंडर और प्रचंड तूफान आया तथा इसमें अब तक 300 मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर हैं।

सब कुछ बयां करती आखें 

eye34नई दिल्ली।। आंखें आपके व्यक्तित्व का झरोखा हैं। आंखें बोलती हैं, अगर आप उन्हें करीने से संवारें और उनकी उचित देखभाल करें। बडी आंखें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों से सब कुछ कह देना चाहती हैं तो यहां दी गई सखी की सलाह जरूर मानें। आंखों को बडा दिखाने के लिए सही मेकअप यानी आई लाइनर, आई शैडो और मस्कारा का इस्तेमाल जरूरी है।

मस्कारा बढाए आकर्षण

घनी और लंबी लैशज आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। बाजार में तमाम तरह के मस्कारा उपलब्ध हैं, मसलन वॉटरप्रूफ, कलरलेस ब्लैक, ब्राउन, वॉल्यूमाइिजंग मस्कारा। आंखों के मेकअप में मस्कारा बहुत जरूरी है।

फाउंडेशन लगाएं

मस्कारा लगाने से पहले पलकों पर थोडा सा फाउंडेशन लगा कर अच्छी तरह ब्लेंड करें। फिर आई शैडो और मस्कारा लगाएं तो वे आकर्षक दिखेंगी। ग्रे और स्मोकी ब्लैक आई शैडो के साथ आंखें बेहद सुंदर लगती हैं, लेकिन ये आपके पूरे रूप, अवसर और परिधान पर निर्भर करता है। अगर आप मेकअप नहीं भी करना चाहती हैं तो कलरलेस मस्कारा का दो कोट लगाकर आंखों को डिफाइन कर सकती हैं।

लाइफस्टाइल सुधारें

अपनी दिनचर्या को नियमित करें। इसके लिए समय पर सोएं। पर्याप्त नींद लें। कोल्ड ड्रिंक्स, जंक फूड आदि से दूर रहें। धूप में निकलते समय सनग्लासेज और सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करें।

मालिश करें

रोजाना चेहरा साफ करने के बाद और सोने से पहले अपनी उंगलियों पर ऑलिव ऑयल की 1-2 बूंद लेकर पलकों और बरौनियों की कुछ देर मालिश करें। हलके हाथों से गोलाई में घुमाते हुए मालिश करें। यह पलकों को घना और मजबूत बनाने में मदद करेगा। साथ ही साथ त्वचा के टेक्सचर को भी बेहतर बनाएगा। इसके अलावा ऑलिव ऑयल में कैस्टर ऑयल व स्वीट आमंड ऑयल की बराबर मात्रा मिलाकर उससे मालिश करें। लगाते समय ध्यान रखें कि तेल आंखों के भीतर न जाने पाएं। इसलिए कुछ बूंदें उंगली पर लेकर पहले पलकों पर रखें, फिर हाथ को घुमाएं। ऐसा रोजाना रात में सोने से पहले करें।

पौष्टिक आहार

खानपान की सही आदत न सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि सौंदर्य के लिए भी। इसलिए अपने आहार में हरी सब्िजयां और ताजे फल जरूर शामिल करें।

ध्यान दें

अगर आपकी बरौनियां लंबी हैं, लेकिन घनी नहीं हैं तो लेंथनिंग मस्कारा न चुनें। इसे लगाने से पलकें नैचरल नजर नहीं आएंगी। ऐसे में वॉल्यूमाइिजंग मस्कारा चुनें।

चुनें सही रंग

मस्कारा चुनने का बेसिक नियम है- ब्लैक मस्कारा लंबाई दिखाने के लिए और ब्राउन घना बनाने के लिए।

आई मेकअप रिमूवर

आपका मस्कारा भले ही वॉटरप्रूफ न हो, लेकिन उसे हटाना जरूरी है। अकसर मस्कारा ठीक से न हटाने के कारण ही पलकें टूटती हैं। अगर आप चाहती हैं कि वे सलामत रहें तो सोने से पहले साबुन या फेशियल क्लींजर से उन्हें साफ जरूर कर लें।

ऑयल फ्री आई मेकअप रिमूवर बेस्ट होता है। वॉटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए सिलिकॉन युक्त रिमूवर चुनें। पलकें रगडें नहीं। हलके हाथों से मलते हुए कॉटन बॉल से साफ करें।

स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीनिवासन के दामाद अयप्पन की मुश्किल बढ़ी

gurunath_meyappan453443नई दिल्ली।। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ अयपप्न की मुश्किल बढ़ती जा रही है।

पुलिस के शक के घेरे में आए मुरुगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कहा है कि अगर मुरुगन मुंबई नहीं आए तो पुलिस चेन्नई जाएगी। पुलिस अब चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के दरवाजे खटखटा सकती है।

इस मामले में गिरफ्तार अभिनेता विंदू दारा सिंह के बयान ने इस टीम के मालिक और बीसीसीआई के चीफ श्रीनिवासन को भी मुसीबत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि विंदू ने कह दिया है कि वो सट्टेबाजी के लिए मयप्पन की मदद लिया करते थे।

आईपीएल मैच  स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें हैं। दिल्ली पुलिस को शक है कि इन दोनों टीमों के खिलाड़ी भी मैच फिक्सिंग या फिर स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं।

पुलिस फिलहाल इन खिलाड़ियों के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि अब तक की जांच में इन टीमों के खिलाड़ियों पर शक के पुख्ता कारण हैं। और सबूत इकट्ठा होने के बाद इन दोनों टीमों पर भी पुलिस का शिकंजा कस सकता है।

बेनजीर भुट्टो मर्डर केस में मुशर्रफ को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं

musaraf34343434इस्लामाबाद।। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ को बेनजीर भुट्टो मर्डर केस के मामले में सोमवार को जमानत मिल गई। हालांकि, मुशर्रफ को इस बेल से कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है। क्योंकि वो अभी भी दो मामलों का सामना कर रहे हैं।

एक मामला 2007 में इमरजेंसी के दौरान जजों को हिरासत में रखने का है और दूसरा 2006 में एक मिलिट्री ऑपरेशन में बलूच लीडर अकबर बुगाती की हत्या से जुड़ा हुआ है। यानि मुशर्रफ अभी जेल में ही रहेंगे। परवेज मुशर्रफ अभी अपने फार्महाउस में बंद हैं। बता दें परवेज मुशर्रफ के फार्महाउस को ही जेल में तब्दील कर दिया गया था।

मुशर्रफ पर बेनजीर को सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थ रहने का आरोप है। बेनजीर की दिसंबर 2007 में एक रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी।