Wed06192013

Last update11:54:31 AM GMT

International News

पाक में विस्फोटकों के साथ तीन विदेशी आतंकवादी गिरफ्तार

pakistanरावलपिंडी।। पाकिस्तान के रावलपिंडी में पुलिस को एक बढ़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाक पुलिस ने एक बड़ी आतंकवादी घटना को होने से रोक लिया। साजिश का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ तीन विदेशी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 3 विदेशी आतंकवादियों को अरेस्ट किया गया है साथ ही इलाके में स्थित एक कब्रिस्तान में बड़े पैमाने पर विस्फोटक साजोसामान को लकड़ियों के गट्ठर के नीचे दबाकर रखा गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है।  अरेस्ट किए गए आतंकवादियों को अफगानी नागरिक बताया जा रहा है।

16वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तेहरान पहुंचे पीएम

MANMOHAN_81687fतेहरान।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 16वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तेहरान पहुंच चुके है। वे आज  ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई और राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसे द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की दिशा में एक अवसर के तौर पर देखते हैं।

इस दौरान वे क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर अन्य देशों के नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।  ईरान की राजधानी रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व-व्यवस्था में नई चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए बड़े बदलाव की जरुरत है और ये  सामूहिक अंतरराष्ट्रीय पहल से ही संभव है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक प्रणाली में सुधार और अन्य चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

नीतीश कुमार को पाक सीनेट सदस्य की तरफ से न्योता

nitishनई दिल्ली।। पाकिस्तान से भारत आए शिष्टमंडल के एक नेता और पाकिस्तानी उच्च सदन सीनेट के नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। पाक नेता जहांगीर बद्र ने उन्हें चार प्रांत और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र सहित पांच क्षेत्रों में आने का न्योता दिया है। संसदीय शिष्टमंडल ने नीतीश कुमार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खबर पख्तूनख्वा, सिंध, पंजाब प्रांत और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में आने को कहा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने ये न्योता स्वीकरा कर लिया है और उनकी पाकिस्तान यात्रा का कार्यक्रम अक्टूबर-नवंबर में तय होगा।

फोर्ब्स की लिस्ट में मिशेल ओबामा पर भारी पड़ीं सोनिया गांधी

sonia_smileनई दिल्ली।। दुनिया की ताकतवर महिलाओं में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी छठे स्थान पर हैं। फोर्ब्स पत्रिका की जारी सूची में सोनिया गांधी समेत पांच भारतीय महिलाओं को दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में सोनिया पिछले साल सातवें स्थान पर थीं। उन्हें अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा से ऊपर स्थान मिला है। इस सूची में पहले पायदान पर जर्मनी की चांसलर एजेंला मार्केल हैं। सूची में शामिल अन्य भारतीय महिलाओं में पेप्सी की सीईओ इंदिरा नूयी 12वें स्थान पर है। 

पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारत, साइबर हमले पर सौंपेगा सबूत

cyber_crime34नई दिल्ली।। नई दिल्‍ली. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हाल ही में पूर्वोत्तर के लोगों को आए आपत्तिजनक एसएमएस-एमएमएस के पीछे पाकिस्तान के उपद्रवी तत्वों का हाथ पाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की जांच में सामने आया है कि करीब 100 ऐसी वेबसाइटें हैं जिन पर भारत में हिंसा भड़काने वाली फोटो और संदेश लिखे हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को पाकिस्‍तान के गृह मंत्री रहमान मलिक से इस मसले पर बात की लेकिन मुंबई हमले की तरह इस बार भी पाकिस्‍तान ने भारत से अपने दावों के पक्ष में सबूत मांगे और अब असम हिंसा पर भारत पाक को सबूत सौंपेगा। दरअसल भारत में अफवाह फैलाने को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जो संदेश भेजे जा रहे हैं उसके बारे में पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद शनिवार को भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक से बात की थी।

आपकों बता दें कि गृह मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए अब तक अफवाह फैलाने वाली अधिकतर वेबसाइटो को ब्लॉक करा दिया है।