Wed06192013

Last update02:12:05 PM GMT

गीतिका खुदकुशी मामले में पुलिस के हाथ खाली

Share/Save/Bookmark

gitika_gopalनई दिल्ली।। एयरहोस्‍टेस गीतिका की खुदकुशी का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। गीतिका के शव का कल पोस्टमॉर्टम किया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आ सकती है। सुसाइड नोट में गोपाल कांडा का नाम सीधे तौर पर आने के बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली हैं। उसने अभी तक इस मामले में गोपाल कांडा से पूछताछ तक नहीं की है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इस मामले में गीतिका के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

गीतिका की मां अनुराधा ने भारत नगर थाने में दर्ज एफआईआर में जो बातें लिखवाई हैं, उसके मुताबिक, आत्महत्या करने से पहले दिन उनको कांडा ने फोन करके कहा था कि गीतिका को ऑफिस आकर कागज साइन करने हैं। अगर वो ऑफिस नहीं आई तो उसके खिलाफ हरियाणा पुलिस में एफआईआर करा देंगे। वहीं, गोपाल कांडा की सहयोगी अरुणा चड्ढा और लीगल एडवाइजर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। दूसरी तरफ पुलिस ने गीतिका के लैपटॉप, मोबाइल और डायरी की अच्छी तरह से जांच कर रही है।