हिमाचल प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए गठित पार्टी की समितियों से इस्तीफे की पेशकश की है। अब पार्टी उन्हें मनाने में लगी है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने उनकी नाराजगी दूर करने के लिए वीरभद्र से मुलाकात की।
पार्टी में अपनी अनदेखी से ख़फ़ा वीरभद्र ने आलाकमान को संदेश पहुंचाया था कि वे 12 विधायकों और समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो रहे हैं। दरअसल वीरभद्र सिंह राज्य में होने वाले चुनाव के लिए 30 सीटों की मांग कर रहे हैं जबकि पार्टी उन्हें 20-25 से ज्यादा सीटें देने पर राजी नहीं है।
| < Prev | Next > |
|---|