मानेसर।। 56 घंटे से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है और मासूम माही अब तक बोरवेल में फंसी हुई है। माही को निकालने के लिए रात भर सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। फिलहाल सेना ने बोरवेल के बराबर गड्ढा खोद लिया है।
अब इस गड्ढ़े से तीन मीटर लंबी एक समानांतर टनल बनाने की कोशिश की जा रही है। सेना लगातार इस टनल के सहारे माही की स्थिति को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है लेकिन टनेल बनाने के दौरान बीच में एक पत्थड़ आने से इसमें काफी परेशानियां आ रही हैं।
अब ड्रील के सहारे उस चट्टान में छेद किया जा रहा है। सेना और इंजीनियर इस काम को अंजाम देने में लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बोरवेल में फंसी माही की हालत जस की तस बनी हुई है और उसमें कोई हलचल भी नहीं दिख रही है।
| < Prev | Next > |
|---|