Sat05192012

Last update01:17:42 PM GMT

अश्लील हरकत कर डॉ. ने खुद का दामन किया दागदार

Share/Save/Bookmark
ijectionफरीदाबाद ।।मुजेसर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर सलीम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्ण कुमार ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि गौंछी गांव निवासी एक व्यक्ति ने डॉक्टर के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 फरवरी को आरोपी डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बहाने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी।