हरियाणा।। आरक्षण मुद्दे पर प्रदेश सरकार के साथ जाट नेताओं की वार्ता फेल हो गई। संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जाटों को मनाने में विफल रहे। बैठक से अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत बाहर आ गए थे। छोत ने कहा कि हमें आरक्षण पहले केंद्र में नहीं बल्कि हरियाणा में चाहिए। वहीं, मंत्री सुरजेवाला ने कहा कि वार्ता न सफल है और न ही असफल। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। HARYANA, PUNJAB, HIMACHAL, J&K
जाट नेताओं की वार्ता विफल, जाट नेता आरक्षण पर अड़े
हरियाणा।। आरक्षण मुद्दे पर प्रदेश सरकार के साथ जाट नेताओं की वार्ता फेल हो गई। संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जाटों को मनाने में विफल रहे। बैठक से अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत बाहर आ गए थे। छोत ने कहा कि हमें आरक्षण पहले केंद्र में नहीं बल्कि हरियाणा में चाहिए। वहीं, मंत्री सुरजेवाला ने कहा कि वार्ता न सफल है और न ही असफल। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। मीड डे मिल में घटिया खाना
हरियाणा।। हरियाणा के जींद के एक गांव के स्कूली बच्चों को मीड डे मिल में घटिया खाना मिल रहा है। जींद के भैरोखेड़ा गांव में स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चे खराब खाना खाने को मजबूर हैं। यहां के मीड मिल में कीड़े आसानी से दिख जाते हैं और रही सही कसर चूहे पूरी कर देते हैं। स्कूली बच्चों को घटिया खाना खिला कर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पंचायत ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है। कश्मीर घाटी में भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप
कश्मीर घाटी में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर ठप हो गया है। सीमा सड़क संगठन ने सुबह से ही सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात में पंथाल और खूनी नाला इलाके में भूस्खलन जबकि बनिहाल और पटनीटॉप इलाकों में हिमपात हुआ। पर्यटकों को इन इलाकों में जाने से पहले जम्मू एवं श्रीनगर स्थित स्थानीय यातायात नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करने की सलाह दी गई है। जाट समुदाय के लोगो का धरना प्रदर्शन जारी
हरियाणा।। ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय के लोग हिसार में रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं। इन्होंने पहले सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया था। लेकिन कोई बात न बनता देख इन्होंने समयसीमा 24 घंटे के लिए और बढ़ा दी थी। हिसार में रेवले ट्रैक के किनारे बैठे प्रदर्शनकारी ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इस मामले में कोई बयान नहीं आय़ा है। वहीं, जाटों ने अपनी मांगने ना मान जाने पर रेल यातायात रोकने की धमकी दी है।जाट आरक्षण आंदोलन: कई ट्रेनें रद्द
हिसार : हरियाणा में हिसार से करीब 15 किलोमीटर दूर रामायण गांव में रेल पटरी के समीप ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों के धरने पर बैठने के बाद रेलवे प्रशासन ने आज कुछ ट्रेनें रद्द कर दीं जबकि कुछ के मार्ग बदल दिए। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि जाट समुदाय के लोगों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को ध्यान में रखकर एहतियात के तौर पर इस आशय का फैसला किया गया। जाटों ने नौकरियों में आरक्षण के लिए उन्हें ओबीसी का दर्जा दिये जाने के निर्णय में हो रहे विलंब के खिलाफ कल शाम रेल पटरियों के समीप धरना शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी फजलिका खंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों तथा सिरसा एवं दिल्ली के बीच चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस अगले नोटिस तक के लिए रद्द कर दी गयी है। स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम मीणा ने बताया कि कल शाम रामायण गांव के समीप समिति के 500 सदस्य धरने पर बैठ गए अतएव अगले आदेश तक कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी जबकि कुछ के मार्ग बदल दिए गए। कल एक रैली में जाट नेताओं ने जाटों को ओबीसी का दर्जा देने में हो रहे विलंब को लेकर हरियाणा सरकार को खरी खोटी सुनाई।
हरित क्रांति से भारत देश आरत्मनिर्भर बना : वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी
दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हरित क्रांति से भारत देष आरत्मनिर्भर बना है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि 2008 में मंदी के दौर में भी भारत को छोड़कर बाकी सभी देशो की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी लेकिन भारतीय बैंकों की वजह से हमारे देश पर मंदी का कोई असर नहीं पड़ा था। जाटों ने दिया सरकार को 24 घंटे का अल्टिमेटम
हिसार।। हिसार जिले के गांव मयड़ के निकट रामायण रेलवे फाटक पर रेलवे टै्रक पर पिछले दो दिनों से पड़ाव डालकर हिसार-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रेलगाडि़यों का आवागमन पूरी तरह से ठप किए बैठे आंदोलनकारी जाटों ने हरियाणा सरकार को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया है। उनका कहना है कि इस दौरान जाटों को आरक्षण देने की मांग मंजूर कर ली जाए, वरना इस अवधि के खत्म होने के बाद अगले चरण के आंदोलन में कड़े से कड़ा कदम उठाया जाएगा। हिसार-लुधियाना रेल टै्रक को भी जाम कर दिया जाएगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति की 35 सदस्यीय कमिटी द्वारा सोमवार को लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने बताया कि संपत सिंह द्वारा जाट आरक्षण व आंदोलन के बारे में दी जा रही बयानबाजी का भी कमिटी ने कड़ा नोटिस लिया है। कमिटी ने संपत सिंह को अल्टिमेटम दिया है कि वे अपनी इस बयानबाजी के लिए रामायण रेलवे फाटक पर जाटों द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो जाटों द्वारा उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। हवा सिंह सांगवान ने आरोप लगाया कि जाट आरक्षण के मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रामक बयानबाजी दे रहे हैं। हिसार-रेवाड़ी रेल टै्रक जाम कर दिए जाने से हिसार से दिल्ली को जाने वाली एक दर्जन से अधिक यात्री रेलगाडि़यां दो दिन से बंद पड़ी हैं। लगभग आधा दर्जन रेलगाडि़यों को हिसार लाने की बजाय दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है।