नई दिल्ली।। डीएमके ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। डीएमके ने श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर केंद्र की धीमी प्रतिक्रिया की आलोचना की है। डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने केंद्र को चेतावनी दी है कि अगर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अमेरिकी प्रस्ताव पर केंद्र सरकार संशोधन पेश करने में नाकाम रहती हैं तो.पार्टी मौजूदा सरकार से बाहर हो सकती है।
करुणानिधि ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे केंद्र के रवैये से अपमानित महसूस कर रहे है।
अगर डीएमके की मांगे नहीं मानी गई तो डीएमके कोटे के मंत्री मंगलवार को इस्तीफा देने पर विचार करेंगे। उधर सरकार की और से करूणानिधि को मनाने की कोशिशें तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पी चिदंबरम करूणानिधि को मनाने के लिए मुलाकात कर सकते है।
गडव।। समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार को मई तक का वक्त देते हुए आरोप लगाया कि इस विधेयक को पारित करने मे वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कोई दिलचस्पी नहीं है।
पुणे।। महाराष्ट्र इस वक्त सूखे के हालात से निपट रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इसे चार दशकों का सबसे भयंकर सूखा घोषित कर दिया है। सूखे के हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।
ए2जे़ड न्यूज़ ब्यूरो, मुंबई।। बारह मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट की आज बीसवीं बरसी है लेकिन अभी तक इस धमाके का मास्टमाइंड और साजिशकर्ता कानून की पकड़ से बाहर हैं। इस दिन भारत में पहली बार सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था और इस मामले में चौदह साल चले मुकदमे में सौ आरोपियों को सज़ा सुनाई जा चुकी है।
दादर।। मुंबई के दादर स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में बच्चा चोर की फुटेज कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा महिला के साथ सोए हुए उसके बच्चे को उठा ले जाता है। महिला मेन गेट के करीब अपने बच्चे को लेकर सोई थी।
कन्नूर।। 2006 में हुए जर्मन महिला से बलात्कार के फरार आरोपी बिट्टी मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़ीसा के पूर्व डीजीपी के बेटे बिट्टी मोहंती को केरल के कन्नूर से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वह कन्नूर के बैंक में फर्जी पहचान के साथ पिछले एक साल से काम कर रहा था वो करीब छह साल फरार था। ये मामला राजस्थान में अलवर के एक होटल में जर्मन महिला से बलात्कार का है।
कर्नाटक।। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद ईश्वरप्पा ने कहा है कि इसके साथ ही राज्य में नए अध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।