नागपुर।। नागपुर में प्रशासन के बिना अनुमति के चल रहे एक पब में डांस पार्टी पर छापामारी कर 173 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि डांस पार्टी और डीजे परफॉर्मेंस के लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई थी। पकड़े गए लोगों में 38 लड़कियां और 153 लड़के शामिल हैं। पार्टी में शामिल लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा और अगर रिपोर्ट में किसी प्रतिबंधित ड्रग्स लेने की बात सामने आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पार्टी के लिए लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए न्यौता दिया गया था।
| < Prev | Next > |
|---|