बेंगलुरु।। कर्नाटक में अफवाह फैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार अन्य की पहचान की गई है, इस बीच कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में शहर के विभिन्न भागों में रैपिड एक्शन फोर्स की छह कंपनियां तैनात की है। पिछले तीन दिनों में बेंगलुरु से पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 30 हजार लोग पलायन कर चुके हैं। कर्नाटक में बैंगलोर के अलावा मैसूर, मंगलोर और कोडागू से भी पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। उधर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से भी पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों का पलायन शुरू हो चुका है।
| < Prev | Next > |
|---|