Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

रामदेव के करीबी बालकृष्ण को जमानत मिली

Share/Save/Bookmark

bal_krishanदेहरादून।। योग गुरु बाबा रामदेव के करीबी बालकृष्ण को गुरुवार को जमानत मिल गई। फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तार बालकृष्ण को उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। आपकों बता दें कि बालकृष्ण पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का आरोप है।

फिलहाल वह सीबीआई की न्यायिक हिरासत में थे। बालकृष्ण को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ से 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 का उल्लंघन करने, धारा 420, धोखाधडी, 120-बी, आपराधिक षडयंत्र, आईपीसी की धारा 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया था।