नई दिल्ली।। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। भागवत ने नीतीश के सुशासन की तारीफ करते हुए उसे विकास के मामले में गुजरात से अव्वल बताया है। भागवत ने विदेशी पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही। वाशिंगटन पोस्ट की दिल्ली ब्यूरो की पत्रकार ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
ट्वीट के मुताबिक भागवत ने कहा है कि कभी गुजरात को लोग देश में अच्छे शासन का सबसे शानदार मॉडल मानते थे, लेकिन बिहार ने उसे चुनौती दी है। भागवत ने कहा है कि बिहार में विकास का मॉडल गुजरात से भी बेहतर है। उन्होंने ये भी कहा कि गुजरात से बिहार में बेहतर शासन की बात मेरी अपनी राय नहीं, बल्कि आम जनता की राय है। हालांकि भागवत के बयान पर बीजेपी ने हैरानी जताई है तो उधर आरएसएस नेता राम माधव ने भागवत के इस तरह के किसी बयान का खंडन किया।
| < Prev | Next > |
|---|