Thu05232013

Last update02:57:37 PM GMT

सुबह से लापता संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शन मिले

Share/Save/Bookmark

sudarshan111111111111मैसूर।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन मिल गए हैं। आज सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनका कोई अता-पता नहीं था। वह मैसूर में सुबह टहलने के लिए निकले थे और वहीं से लापता हो गए थे।

इससे पहले संघ के प्रवक्ता राम माधव ने सुदर्शन की गुमशुदगी की पुष्टि करते हुए कहा था कि पूर्व संघ प्रमुख का सुबह से अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार सुदर्शन जी बिना सुरक्षा के भी मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं, लेकिन दो घंटे में टहलकर वापस आ जाते हैं।

बता दें कि मोहन भागवत के संघ प्रमुख बनने के बाद सुदर्शन भोपाल में रहकर संघ और उससे जुड़े संगठनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों वह मैसूर के सिद्धार्थनगर में अपने भाई के यहां गए थे। करीब चार घंटे बाद भी जब वह घूम कर नहीं लौटे और न ही उनका कोई पता चला तो रिश्तेदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।