Wed05222013

Last update02:52:24 PM GMT

संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शन लापता

Share/Save/Bookmark

sudarshan111111111111मैसूर।। मैसूर से पूर्व संघ प्रमुख के एस सुदर्शन लापता हो गए हैं। बताया जाता है कि सुदर्शन सुबह 5  बजे टहलने निकले थे और तभी से ही लापता हैं। इस वक्त सुदर्शन किस हाल में है और कहां है इसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वे मैसूर में अपने भाई के यहां ठहरे हुए थे और वहीं से सुबह टहलने निकले थे और तभी से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है फिलहाल मैसूर पुलिस उन्हें खोजने में लगी है ।

संघ के प्रवक्ता राम माधव ने सुदर्शन की गुमशुदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व संघ प्रमुख का सुबह से अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार सुदर्शन जी बिना सुरक्षा के भी मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं, लेकिन दो घंटे में टहलकर वापस आ जाते हैं। आज 11 बजे तक नहीं लौटे हैं।

मोहन भागवत के संघ प्रमुख बनने के बाद सुदर्शन भोपाल में रहकर संघ और उससे जुड़े संगठनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों वह मैसूर के सिद्धार्थनगर में अपने भाई के यहां गए थे। करीब चार घंटे बाद भी जब वह घूम कर नहीं लौटे और न ही उनका कोई पता चला तो रिश्तेदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।