असम।। असम के लखीमपुर जिले में एक बार फिर से बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से 60 गांवों के 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सिंगरा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने से नाओबोइचा क्षेत्र में 30 गांवों में 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा रंगानंदा नदी में भी जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लखीमपुर क्षेत्र में 30 गांव प्रभावित हुए हैं। जुलाई महीने में ही बाढ़ ने असम में भारी तबाही मचाई थी और सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि लाखों लोग बेघर हो गए थे।
| < Prev | Next > |
|---|