Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

पुणे सीरियल ब्लास्ट केस में अब तक कोई गिरफ्तारी नह

Share/Save/Bookmark

pune_blast45नई दिल्ली।। पुणे में हुऐ सीरियल ब्लास्ट सुनियोजित साजिश का नतीजा है। सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं, जांच में जुटी F.S.L की टीम का कहना है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है लेकिन अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में जरूर लिया है।

पुणे को दहलाने के लिए कलाई घड़ियों का इसेलमाल किया गया था और इसमें घरेलु आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के हाथ होने का पूरा शक है। सू

त्रों की मानें तो बुधवार की रात चारों निम्न तीव्रता वाले धमाकों के लिए देसी बम विशेष तरह से डिजायन किए गए थे और इसके लिए तीन नई खरीदी गई साइकिलें, दो कूड़ेदान और एक पॉलीथिन बैग में रखे गए बैटरी चालित डिटोनेटर में विस्फोट कराने के लिए बम सर्किट का पूरा चक्र बिछाया गया था। बताया जा रहा है कि ये तरीका आईएम की ओर से अपनाई जाने वाली तकनीक से मिलती जुलती है।