Wed06192013

Last update02:12:05 PM GMT

म्यूजियम में होगा तब्दील होगा काका का 'आशीर्वाद' !

Share/Save/Bookmark

rajesh_newमुंबई।। सुपरस्टार राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ को म्यूजियम में बदला जा सकता है। राजेश खन्ना का मुंबई के बांद्रा पश्चिम में कार्टर रोड पर शानदार बंगला है। एक करीबी सूत्र ने बताया कि खन्ना चाहते थे कि उनके निधन के बाद उनके बंगले को म्यूजियम में बदल दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो वे देश के पहले स्टार होंगे जिनका कोई म्यूजियम है।

उनकी दो पुत्रियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना अच्छी तरह से सैटल हैं और उन्हें उनकी प्रॉपर्टी की कोई जरूरत नहीं है। इस म्यूजियम में राजेश खन्ना के कपड़े, ट्रॉफियां, कारें और अन्य संबंधित चीजें रखी जाएंगी। राजेश खन्ना की इच्छा थी कि उनका बंगला आशीर्वाद राजेश खन्ना म्यूजियम के नाम से जाना जाए।