नई दिल्ली।। बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बालकृष्ण को फर्जी पासपोर्ट मामले में हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आज बालकृष्ण की पेशी थी लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद सीबीआई की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बाल कृष्ण पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर तक पहुंची चुकी है। वारंट जारी होने के बाद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सरकार जितना मुझे छेडेगी उतना ही लोग मेरे साथ जुड़ेंगे।
| < Prev | Next > |
|---|