कर्नाटक में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वो मुंबई में होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं जाएंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी निर्णय लेने नहीं दिया जा रहा। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टी नेता अनंत कुमार से प्रभावित हैं इसलिए अनंत कुमार को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।Other States
कर्नाटक में बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें !
कर्नाटक में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वो मुंबई में होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं जाएंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी निर्णय लेने नहीं दिया जा रहा। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टी नेता अनंत कुमार से प्रभावित हैं इसलिए अनंत कुमार को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।मुंबई पुलिस ने की शाहरुख खान के खिलाफ जांच बंद
मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान के खिलाफ जांच बंद कर दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार यह असंज्ञेय अपराध का मामला है और अब इसमें किसी जांच की कोई जरूरत नहीं है। अब इस मामले में पुलिस शाहरुख खान या एमसीए के अधिकारियों के बयान नहीं लेगी और न ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
आईपीएल के चेयरमैन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शाहरुख के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि शाहरुख पर पाबंदी के बारे में अंतिम फैसला बीसीसीआई लेगी।
इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शाहरुख खान के समर्थन में आ गई हैं। ममता ने कहा कि शाहरुख पर 5 साल के लिए बैन लगाना ठीक नहीं है। एमसीए को बैन लगाने के इस फैसला पर पुनर्विचारकरना चाहिए।
झारखंड में सीबीआई ने की छापेमारी
झारखंड में हुए राज्सभा चुनावों के मद्देनजर आज छापेमारी की गई है। ये छापे सीबीआई ने 32 जगहों पर मारे है जिनमें 15 विधायकों के यहां भी छापेमारी की। इससे पहले सीबीआई ने झारखंड में 30 मार्च के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त को लेकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में हालांकि किसी विधायक या प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं है। राज्यसभा चुनाव के एक निर्दलीय प्रत्याशी के भाई की कार से 2.15 करोड़ रुपए बरामद होने के बाद निर्वाचन आयोग ने 30 मार्च को सम्पन्न चुनाव रद्द कर दिया था।कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जा सकता : बाम्बे हाई कोर्ट
बाम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जा सकता। अदालत ने शादी का दिलासा देकर किसी महिला को धोखा देने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए ये टिप्पणी की।
एक महिला ने अपने साथी के खिलाफ धारा 376 और 420 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
जस्टिस थिप्से ने इस बात पर सवाल उठाया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला क्यों दर्ज किया गया है, जो किसी संपत्ति की लेऩदेन में बेईमानी से जुड़ा है। आपको बता दें कि ये महिला 2007 से आरोपी के साथ थी। आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया था। जिस पर दोंनो ने आपसी सहमति से संबंध बनाये। गिरीश ने जब किसी दूसरी महिला के साथ शादी की तो ये मामला सामने आया।
एमसीए अध्यक्ष देशमुख का बयान, बैठक में शाहरुख पर होगी चर्चा
मुंबई।। MCA अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने कहा है कि एमसीए की बैठक में शाहरुख खान और इस पूरे मामले पर चर्चा होगी। देशमुख ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि चर्चा में आम राय पर फैसला होगा। एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में आजीवन बैन लगाने की बात की है लेकिन अब तक मामला कुछ साफ़ नहीं हो पाया है।
आपको बता दें कि कल रात हुई हाथापाई के बाद एमसीए ने शाहरुख ख़ान के खिलाफ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाहरुख पर बीसीसीआई और एमसीए के अध्यक्षों पर गाली गलौज करने का भी आरोप है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई हाथापाई से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ख़ान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
अन्ना के काफिले पर हमले के विरोध में आज रालेगण बंद
नागपुर।। नागपुर में अन्ना हजारे पर हमले के खिलाफ आज रालेगण बंद का ऐलान किया गया है। दरअसल अन्ना हजारे महाराष्ट्र में लोकपाल कानून बनाए जाने को लेकर जागरूकता अभियान पर हैं। बुधवार को इसी सिलसिले में चिटनिस पार्क में रैली भी आयोजित की गई थी। रैली खत्म होने के बाद अन्ना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार और काफिले के साथ चल रही अन्य कारों पर पत्थर बरसाए गए। अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने बताया कि अन्ना की गाड़ी पर पथराव की कोशिश भी की गयी, लेकिन पुलिस ने इस बात से साफ इंकार किया है।बीएस येदियुरप्पा के घर सीबीआई का छापा
कर्नाटक।। कनार्टक के सीएम बनने का सपना संजोए बैठे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को करारा झटका लगा है। येदियुरप्पा के घर इस वक्त सीबीआई की छापेमारी चल रही है। येदियुरप्पा से साथ साथ उनके एक बेटे के घर भी सीबीआई छापेमारी कर रही है।
सीबीआई येदियुरप्पा के घर अवैध खनन मामलें में छापेमारी कर रही है। सीबीआई की 6 सदस्य टीम बैंगलूर स्थिर डॉलर हाऊस में छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी के जरिए सीबीआई अवैध खनन मामले में येदियुरप्पा के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा दस्तावेज जुटाना चाहती है।
आपको बता दे कि अवैध खनन मामले में येदियुरप्पा को सीएम पद की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी।