Fri05242013

Last update11:39:34 AM GMT

नितिन गडकरी की अध्यक्षता में दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक

Share/Save/Bookmark

Nitin-Gadkari_320नई दिल्ली।। आज दिल्ली में होने वाली बैठक बीजेपी शासित राज्यों  के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्रियों के अलावा एनडीए शासित राज्यों के उप मुख्यमंत्री,  केंद्रीय महासचिवों समेत बड़े नेता हिस्सा लेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सुशासन और संघीय ढांचे को लेकर अलग चर्चाएं होंगी।

बैठक का समापन संबोधन लालकृष्ण आडवाणी करेंगे। बैठक के बाद पार्टी यूपीए सरकार के मुकाबले अपने सुशासन की कहानी बताएगी। बैठक में आर्थिक मंदी और बेरोजगारी चर्चा की जाएगी। दरअसल अगले चार महीने  में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना है तो अगले साल के अंत तक राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक समेत एक दर्जन राज्यों को चुनाव में उतरना है।