नई दिल्ली।। संसद के मानसून सत्र को सुचारू ऱूप से चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने 6 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक का मकसद राजनीतिक दलों के नेताओं से यह आश्वासन लेना है कि करीब एक महीने तक चलने वाले संसद सत्र के दौरान जब मुद्दे उठाये जाएं तब कामकाज बाधित नहीं हो। 8 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में विपक्ष भ्रष्टाचार, महंगाई और सूखा सहित कई मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने की योजना बना रहा है। सत्र से पहले कांग्रेस लोकसभा में सदन के नेता के नाम की भी घोषणा कर सकती है जो प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के कारण खाली हो गया है।
| < Prev | Next > |
|---|