Wed06192013

Last update02:12:05 PM GMT

उपराष्ट्रपति चुनाव : जसवंत सिंह ने भरा नामांकन पत्र

Share/Save/Bookmark

jaswant45नई दिल्ली।। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी गठबंधन एनडीए के उम्मीदवार जसवंत सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा।

इस अवसर पर उनके साथ एनडीए के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, एनडीए संयोजक और जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली सहित सहयोगी दलों के अनेक नेता मौजूद थे।

यूपीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार  हामिद अंसारी ने बुधवार को ही  नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान सात अगस्त को होना है।