नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नही है। छेड़छाड़ जैसी घटनाएं अब आम बात हो गई है। नांगलोई रेलवे स्टेशन पर मनचलों ने चलती ट्रेन में एक महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की, जब महिला के पति ने और उसके देवर ने विरोध किया तो मनचलों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
दोनों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलांकि यात्रियों ने एक मनचले को पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित महिला दिल्ली के एचडीएफसी बैंक में काम करती है और रोजाना बहादुरगढ़ से ट्रेन से यात्रा करती थी। बताया जाता है, कि मनचलें महिला के साथ पिछले कुछ दिनों से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे थे।
| < Prev | Next > |
|---|