नई दिल्ली।। भारत और पाक विदेश सचिवों की बैठक शुरू हो गई है लेकिन बैठक से ठीक पहले भारत ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किए है। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की वार्ता में भारत सरकार अबु जिंदाल से जुड़े किसी भी सबूत को पाक को नहीं देगा।
सूत्रों की माने तो पिछले कई मामलों में भारत ने पाकिस्तान को डॉजियर सौंपा था लेकिन उसने उसे हल्के में लिया। विदेश सचिव रंजन मथाई और पाकिस्तानी विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी सुरक्षा और घाटी पर आपसी विश्वास बढाने के उपायों पर बातचीत करेंगे। बैठक में अबु जिंदाल और सुरजीत-सरबजीत मामले के भी उठने की उम्मीद है।
| < Prev | Next > |
|---|