Thu05232013

Last update02:57:37 PM GMT

गर्मी ने तोड़ा 33 साल का रिकोर्ड

Share/Save/Bookmark

garmi_3456456767657नई दिल्ली।। बढ़ते तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। दिल्ली समते कई राज्यों में गर्मी ने पिछले 33 साल के सारे रिकोर्ड तोड़ दिए है। इस साल मई और जून में औसतन तापमान 41.57  डिग्री के आसपास रहा। जो 1980 के बाद सबसे ज्यादा तापमान के तौर पर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ो की माने तो मई और जून के 61 दिनों में से 49 दिन ऐसे रहे जब पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया हो, वहीं पिछले 33 साल में ये 9 वीं बार है जब औसत तापमान 40 से ऊपर गया हो।

जुलाई का महीना है और गर्मी  से लोग बेहाल है। बढ़ती उमस बढ़ने से भी राहत नहीं मिल रही है। उधर मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि बारिश की फुहारों के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्री मॉनसून बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आने वाले 72 घंटों में मॉनसून एक्सप्रेस दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

अगले दो-तीन दिनों में तापमान में भी भारी गिरावट आएगी। वहीं, इसके उलट मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़के पानी से लबालब भर चुकी है और बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। भारी बारिश का असर सिर्फ ट्रैफिक पर ही नहीं पड़ रहा ब्लकि लोकल ट्रेनों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हर राज्य के हालात अलग अलग है। कही मॉनसून परेशानी का सबब बन चुका है तो कही लोग बारिश की बूंदों के लिए तरस रहे है। बहरहाल ये तो मौसम विभाग की संभावना भर है बारिश की बूंदे कब सरोबार करेंगी कुछ नहीं कहा जा सकता।