नई दिल्ली।। इजरायली दूतावास की कार पर 13 फरवरी को हुए बम विस्फोट की जांच में नया मोड़ आ गया है। जांचकर्ताओं को बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन हूजी पर शक है। खुफिया और राजनयिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से एक संदिग्ध सेटेलाइट फोन के जरिए नई दिल्ली में दो बार बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि विस्फोट के दिन और घटना से एक सप्ताह पहले सेटेलाइट फोन से जिस मोबाइल फोन पर बातचीत हुई, उस मोबाइल फोन को हमले के तुरंत बाद बंद कर दिया गया था।
| < Prev | Next > |
|---|