नई दिल्ली।। पिछले तीन दशक में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सबसे दयालु राष्ट्रपति साबित हो रही हैं। राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के दौरान 23 लोगों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया। ये जानकारी राष्ट्रपति भवन से आरटीआई के तहत प्राप्त हुई है। इसमें कहा गया है कि 1981 से मौत की सजा को आजीवन कारावास की सजा में तब्दील करने के लिये 91 सजायाफ्ता लोगों ने राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खटखटाये। इन याचिकाओं में से 31 की याचिका स्वीकार हुई जिनमें से 23 उनके कार्यकाल में स्वीकार हुई।
| < Prev | Next > |
|---|