नई दिल्ली।। टू-जी घोटाला मामले में एस्सार और लूप के प्रमोटर्स अंशुमान, रवि रुइया, आईपी खेतान और किरण खेतान को कोर्ट में पेशी से 17 मार्च तक छूट मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में इन लोगों को बतौर आरोपी समन जारी किया था। वहीं, अदालत में एस्सार के डायरेक्टर विकास सर्राफ पेश हुए और उन्होंने अपनी ज़मानत की अर्जी दी । अदालत ने इस मामले में सीबीआई से 17 मार्च तक जवाब मांगा है। आपको बता दें की सीबीआई ने अपनी तीसरी चार्जशीट मे एस्सार और लूप को आरोपी बनाया था।
| < Prev | Next > |
|---|