Wed02222012

Last update03:12:11 PM GMT

national,international & Beauty/Health

रेलवे में 6 महीने में सवा लाख पद भरे जाएंगे

railwayरेलवे में सुरक्षा के करीब सवा लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। इतने पदों के रिक्त रहने पर रेलवे की उच्च स्तरीय समिति ने चिंता जताई है। समिति ने इन पदों को समयबद्ध तरीके से छह महीने में भरने की सिफारिश की है। परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय संरक्षा समीक्षा समिति ने सुपरवाइजर और कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों को भरने की सिफारिश की है। रेलवे में सुरक्षा को चुस्त बनाने के उद्देश्य से गठित इस समिति ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को सौंपी है। 

अभी कुछ और दिन हॉस्पिटल में रहेंगे अमिताभ

 amitabh-bachchanमुंबई।। बॉलिवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी सेहत में सुधार होने के बावजूद अभी उन्हें कुछ दिनों के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में रहना पड़ सकता है। वैसे उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी महीनों लगेंगे। बिग बी ने ट्वीट किया 'मुझे घर जाने से पहले हॉस्पिटल में कुछ और दिन रहना पड़ सकता है लेकिन घर पर पूरी तरह से स्वस्थ होने में कुछ महीने लगेंगे। 69 वर्षीय अमिताभ को यहां 11 फरवरी को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनके पेट की दो सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उन्होंने दर्द की शिकायत की थी और डॉक्टरों को उन्हें निगरानी में रखना पड़ा। उनका सर्जरी के बाद का दर्द कम हो गया है और डॉक्टर उनकी सेहत में सुधार देखते हुए संतुष्ट हैं। अमिताभ को नहाने और बेहतर डाइट लेने की इजाजत दे दी गई है। अमिताभ बीते 10 दिन से अस्पताल में हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि अब उन्हें चलने-फिरने की मनाही नहीं है। साल 1982 में आई 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना में अमिताभ बुरी तरह घायल हुए थे। तभी से उन्हें पेट में तकलीफ शुरू हुई थी।





सीरिया में 60 से अधिक लोग मरे,रेडक्रास ने युद्धविराम के लिए कहा

seriyaसीरिया के अशांत होम्स शहर और उत्तरी इदलिब क्षेत्न में सेना की कार्रवाई में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए युद्धविराम की अपील की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होम्स शहर से लगे बाबा आमरो के समीप विद्रोहियों पर सैनिकों द्वारा की गई बमबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि उत्तरी इदलिब क्षेत्न में जा पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने गोलीबारी जिससे 33 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीरियाई सैनिकों ने राजधानी दमिश्क में भी कल रात प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थी। इस गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास समिति 'आईसीआरसी'ने सीरिया के सैन्य अधिकारियों एवं विद्रोहियों से युद्ध विराम के लिये कहा है ताकि होम्स शहर सहित अन्य प्रभावित इलाकों में नागरिकों को सहायता पहुंचाई जा सके। आईसीआरसी के अध्यक्ष जेकब केलनबर्गर ने कहा..यह युद्ध विराम रोज कम से कम दो घंटे के लिए होना चाहिए जिससे समिति के सदस्य और सीरियाई अरब रेड क्रीसेन्ट के स्वंयसेवक प्रभावितों को पर्याप्त सहायता पहुंचाने के साथ ही घायलों और बीमार लोगों को बचाया जा सके। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख बान की मून ने कहा है कि वह सीरिया में जारी संघर्ष और मौजूदा हालात के राजनीतिक समाधान के लिए एक समन्वयक की तलाश कर रहे हैं।

समुद्री लुटेरों की गिरफ्त में 22 भारतीय

samudri_lutereनई दिल्ली : सोमालिया तट की समुद्री डकैती की घटनाएं सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। अभी भी 22 भारतीय कार्मिक समुद्री लुटेरों की गिरफ्त में हैं। जहाजरानी मंत्रालय बंदी कार्मिकों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास में जुटा है। जहाजरानी मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमाली समुद्री लुटेरों ने विभिन्न व्यावसायिक पोतों के 242 से ज्यादा भारतीय सदस्यों का अपहरण किया था। इन जहाजों के मालिकों और प्रबंधकों के साथ सरकार के समन्वित प्रयासों से अपहृत सदस्यों में से 220 को रिहा करा लिया गया है, जबकि शेष 22 कार्मिकों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें विदेश मंत्रालय, भारतीय नौसेना व अन्य एजेंसियों की मदद ली जा रही है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जी.के. वासन ने मंगलवार को चेन्नई में अमेरिकी सरकार के अंडर सेक्रेट्री के नेतृत्व में भारत आए एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए भारत-अमेरिका प्रारूप-2006 के आधार पर समुद्री डकैती जैसी घटनाओं से निपटने के लिए भारत मिलकर काम करने की संभावनाओं का विस्तार कर सकता है।

ईरान ने आईएईए जाँचकर्ताओं को अनुमति नहीं दी

iran-nuclear-weapons-graphic1अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने उसके जाँचकर्ताओं को एक अहम सैन्य ठिकाने पर जाने से रोक दिया है। ये आशंका जताई जा रही है कि तेहरान से 30 किलोमीटर दूर स्थित परचिन ही वो केंद्र है जहाँ परमाणु हथियरों के लिए विस्फोटकों का परिक्षण किया गया था। आईएईए के मुताबिक गहन बातचीत के बावजूद तेहरान के पास परचिन में जाकर जाँच करने के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। जाँचकर्ता इस बात की पड़ताल करना चाहते थे कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के कोई संभावित सैन्य पहलू तो नहीं हैं। आईएईए का कहना है कि दो दिन तक चली बातचीत के बाद टीम ईरान से बिना किसी समझौते के लौट रही है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के डायरेक्टर जनरल यूकिया अमानो ने इस बात पर निराशा जताई कि ईरान ने परचिन जाने की अनुमति नहीं दी।ईरान ने आईएईए के बयान कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।पिछले हफ़्ते ईरान ने कहा था कि परमाणु सामग्री तैयार करने के लिए नए उपकरण तैयार हो गए है।