Sat05252013

Last update10:32:38 AM GMT

DELHI, HR., PUNJAB, HIMACHAL, J&K, UP, MP

सिक्ख विरोधी दंगा मामले में सज्जन कुमार को थोड़ी राहत

sajjan_kumar34342नई दिल्ली।। कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सिक्ख विरोधी दंगे मामले में थोड़ी राहत मिली है। सिक्ख विरोध दंगा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला 15 मई तक के लिए टाल दिया है। सुल्तानपुरी में 1984 के सिख विरोधी दंगों में 6 लोगों की हत्या हुई थी।

ट्रायल कोर्ट इस मामले में सज्जन सहित बाकी लोगों पर आरोप तय कर चुका है। सज्जन ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुल्तानपुरी केस में सीनियर कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार के साथ वेद प्रकाश उर्फ वेदू प्रधान और ब्रह्मानंद गुप्ता सहित पांच आरोपी हैं।

शिकायतकर्ता शीला कौर ने इसी मामले में सज्जन कुमार और बाकी चार अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लगाने के लिए भी हाई कोर्ट में अपील दायर कर रखी है।दूसरी तरफ कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुल बंगश स्थित गुरुद्वारा मामले में फैसले के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय की हुई है।

शिकायतकर्ता शीला कौर ने इसी मामले में सज्जन कुमार और बाकी चार अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लगाने के लिए भी हाई कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। दूसरी तरफ कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुल बंगश स्थित गुरुद्वारा मामले में फैसले के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय की हुई है।

अखिलेश बांटेंगे 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप

akhilesh45लखनऊ।। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 मार्च को काल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लैपटाप देंगे। खबर है कि इस दौरान 10 हजार छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिक तैयारियां किया जा चुकी है। मण्डलायुक्त संजीव दुबे का कहना है कि कि लैपटाप वितरण योजना के लिए लाभार्थियों का चिन्हीकरण तथा उनके नामो की फीडिंग सावधानी पूर्वक की जा रही है। सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने छात्र छात्राओं के लाने ले जाने लैपटाप वितरण व्यवस्था, लैपटाप भण्डारण, छात्र छात्राओं के परिचय पत्र, सीटिंग प्लान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। और आगंतुको के लिए जन सुविधा, चिकित्सा सुविधाओं के बारे में तैयारी कर लेन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी अनुराग यादव ने लैपटाप वितरण के लिए समारोह के आयोजन हेतु जिला स्तर पर की गयी कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि समारोह के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जायेगी। जिसमें लाभार्थियों की पहचान शामिल है। माध्यमिक शिक्षा के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा है कि इस मौके पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इस बात का पूरा खयाल रखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले छात्रों को दिए जानेवाले चेक के वितरण में भेदभाव के आरोप लगे थे। जिससे यूपी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

हूर्रियत ने किया कश्मीर बंद का एलान

afzal_guru_fansi3जम्मू-कश्मीर।। संसद पर हमला के दोषी अफजल के फांसी के विरोध में अलगाववादी गुटों ने शुक्रवार को कश्मीर बंद का एलान किया है। हुर्रियत की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफजल के फांसी के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध किया जाएगा। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने जम्मू कश्मीर में होनेवाले विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार की है। जिसके तहत बुधवार और गुरुवार को नागरिक बंद का आयोजन किया जाएगा और जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं हुर्रियत के उदारवादी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ ने भी शुक्रवार होनेवाले बंद में शामिल होने का ऐलान किया है।

कोलगेट और 2जी घोटाले मामलें पर सर्वदलीय बैठक आज

sansad_bhavanनई दिल्ली।। कोलगेट और 2जी घोटाले मामले में जेपीसी रिपोर्ट को लेकर संसद में जारी गतिरोध खत्म करने की कोशिश जारी है। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सभी दलों के नेताओं के साथ आज बैठक करेंगी। बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई है। ऐसे में रेल बजट और वित्त विधेयक पारित कराने को लेकर सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। इससे पहले सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर करने के लिए कई बैठकें हो चुकी है लेकिन बेनतीजा रही। वहीं विपक्ष साफ कर चुका है, कि वह लोकपाल, खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण विधेयक बिना चर्चा के पारित नहीं होने देगा।

माघ पूर्णिमा के शाही स्नान पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

kumbh_melaइलाहाबाद।। आज माघ महीने की पूर्णिमा है...माघ महीना होने के कारण इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ मेले में आज माघ पूर्णिमा पर शाही स्नान के लिए श्रद्घालुओं की भाड़ी भीड़ उमड़ी है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर बने विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्घालु हर-हर गंगे का उद्घोष करते हुए आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आस्था के महाकुंभ में कल्पवासियों की वजह से अब भी रौनक बनी हुई है। आज माघी पूर्णिमा का एक महीना पूरा हो जाएगा और सारे कल्पवासी संगम में डुबकी लगाने के बाद महाकुंभ से विदा हो जाएंगे। मेले में सुरक्षा के इंतजाम पहले की तरह चाक-चौबंद हैं।

चौटाला को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका रद्द

om_prakash_chotala34नई दिल्ली।। हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। हाईकोर्ट ने चौटाला को अतंरिम बेले देने से इनकार कर दिया है। हालांकि चौटाला ने सेहत के आधार पर ज़मानत मांगी हैं।

इस पर आज कोर्ट में चौटाला के वकील ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट रखी, ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला को जूनियर बेसिक टीचर घोटाले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दस साल की सज़ा सुनाई थी। मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

खराब सेहत का हवाला देते हुए चौटाला ने अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसपर कोर्ट ने सीबीआई से 4 मार्च तक जवाब मांगा है। चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी मानते हुए निचली अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है जिसके खिलाफ चौटाला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

दिल्ली में सोनिया गांधी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

rape_protest5454नई दिल्ली।। दिल्ली में पांच साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पुरा देश गुस्से में है। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने के बाद लोग उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। उधर दिल्ली की सीएम शीली दीक्षित के घर के बाहर भी लोगों का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है।

प्रदर्शनकारी शीला सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की लापरवाही की वजह से देश में अपराध नहीं रूक रहे हैं। बीजेपी के अलावा कई और सामाजिक संगठनों के लोग दिल्ली में कई जगह धरना दे रहे है। दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर की सुरक्षा बड़ा दी है। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया है।

हैदराबाद धमाकों के बाद कुंभ में भी सुरक्षा बढ़ी

police_kumbhइलाबाद।। हैदराबाद में हुए धमाकों के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है... जिससे की कोई अनहोनी न हो पाए। अगर बात करे कुंभ मेले की तो, मेले क्षेत्र को सुरक्षा के घेरे में बांध दिया गया है। आईजी और एसएसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। जंक्शन, बस स्टैंड और मॉल की तलाशी ली जा रही है। मौनी अमवस्या के बाद मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में ढील दे दी गई थी। तकरीबन सात कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स देवरिया भेज दी गई थी। बृहस्पतिवार शाम हैदराबाद में हुए धमाकों के बाद मेला क्षेत्र की सुरक्षा को फिर बढ़ा दिया गया। पैरामिलिट्री फोर्स को भी वापस बुला लिया गया है। ब्लास्ट के बाद मेला क्षेत्र जाने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर अंदर जाने वाले लोगों की तलाशी ली गई। बम डिस्पोजल स्कवायड ने मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेकर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।  पुलिस के साथ इंटेलीजेंस अफसरों ने भी मेला क्षेत्र की चौकसी बढ़ा दी है। मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में कल्पवासियों, चाय-नाश्ते व अन्य दुकानों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।