Wed06192013

Last update10:56:43 AM GMT

DELHI, HR., PUNJAB, HIMACHAL, J&K, UP, MP

राज कुंद्रा से पूछताछ में खुलासा, बुकिज को पर्सनल गेस्ट बताते थे क्रिकेटर

raj_kundra4334नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्‍स टीम के मालिक राज कुंद्रा से 12 घंटे तक पूछताछ की और आज भी ये पूछताछ जारी रहेगी। हालांकि पूछताछ के बाद राज कुंद्रा ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया। राज ने कहा कि दिल्ली पुलिस वाकई हीरो है। सूत्रो की माने तो राज कुंद्रा ने पुलिस को बताया है कि होटल में खिलाड़ियों से मिलने हर तरह के लोग आते रहते थे।

खिलाड़ी उन्हें अपना पर्सनल गेस्ट बताकर अपने कमरों में बुलाते थे। पूछताछ में राज कुंद्रा ने सट्टेबाजी और फिक्सिंग में अपनी मिलीभगत से इनकार किया। हालांकि पुलिस ने अभी कुंद्रा को क्लीन चिट नहीं दी है। बताया जाता है कि राज कुंद्रा और उनके बिजनसमैन दोस्त उमेश गोयनका से राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर सिद्धार्थ त्रिवेदी के सामने बिठाकर और अलग-अलग पूछताछ की गई।

त्रिवेदी को पहले ही सरकारी गवाह बनाकर सीआरपीसी की धारा-164 के तहत मैजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जा चुके हैं। उमेश गोयनका का बयान भी मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होते ही राज कुंद्रा पर भारी दबाव बन गया।

पंजाब के लुधियाना में सरेआम महिला की पिटाई

ludhiyana_pitaiपंजाब।। पंजाब में दबंगों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक महिला की सरेआम पिटाई की। लुधियाना में महिला को कर्ज में दिये पैसे मांगना भारी पड़ा। 4 लोगों ने लाठी और लोहे की रॉड से उसे बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला की पिटाई का वीडियो भी बना लिया।

फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी फरार हैं। पीड़ित महिला ने एक युवक से 20 हजार रुपए का उधार लौटाने को कहा था। ये बात उसे इतनी नागवार कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान इनमें से एक शख्स इस पिटाई का वीडियो बनाता रहा।

समझौता एक्सप्रेस में महिला गिरफ्तार , पिस्टल के अलावा 2 मैगजीन और 10 गोलियां भी बरामद

Arrestedभारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में एक महिला को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। हसीना बानो नाम की इस महिला के पास से कस्टम विभाग ने पिस्टल के अलावा 2 मैगजीन और 10 गोलियां भी बरामद किये है। इस महिला को अटारी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों की माने तो ये महिला पाकिस्तान घूमने गई थी लेकिन जब वापस लौटी तो स्टेशन पर तलाशी के दौरान विभाग के अधिकारियों ने इसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू की दी है।

स्पॉट फिक्सिंग मामलें में राज कुंद्रा से पूछताछ

raj_kundra4334नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से पूछताछ कर रही है। पुलिस कुंद्रा से उनके उस दोस्त के बारे में जानकारी ले रही है जिसने खिलाड़ी से मैच के बारे में जानकारी मांगी थी।

राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी फ़िक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जब स्पॉट फ़िक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीशंत, अंकित चंदीला और अजित चव्हाण को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद विभिन्न राज्यों की पुलिस ने देशभर में 30 से ज्यादा सट्टेबाज़ों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी हत्याकांड में राजा भैया से पूछताछ करेगी CBI

raja_bhaiya343445कुंडा।। उत्तर प्रदेश के कुंडा में हुए तिहरे हत्या कांड का पर्दाफाश करने में लगी सीबीआई आज भी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से पूछताछ करेगी। इससे पहले सीबीआई ने कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक की  हत्या के सिलसिले में कल भी राजा भैया से करीब 11 घंटे तक लम्बी पूछताछ की थी।

इससे पहले सीबीआई राजा भैया के रिश्तेदार और विधान परिषद सदस्य, अक्षय प्रताप सिंह, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, चालक रोहित सिंह, कुंडा के नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव और राजा भैया के करीबी विधायक निवोद सरोज से पूछताछ कर चुकी है।

दो मार्च को कुंडा के वलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हें यादव की हत्या के बाद हुई हिंसा में उनके भाई रमेश और मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक जिया-उल-हक की भी हत्या कर दी गई थी।

भुल्लर की फांसी की सजा रोकने पर विचार करेगी केंद्र सरकार

PM_MANMOHANनई दिल्ली।। केंद्र सरकार भुल्लर की मौत की सजा माफ करने पर विचार करेगी। इस बात के संकेत गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दी है। शिन्दे ने कहा कि सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मांग पर विचार करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात कर भुल्लर की फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए रास्ता तलाशने का आग्रह किया था। बादल ने आशंका जताई है कि भुल्लर की फांसी से पंजाब में शांति और सदभाव पर असर हो सकता है।

'इटली में मछुआरे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण', केरल सरकार देगी मुआवजा

fishermanइटली के मालवाहक जहाज से हुई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई, जिस पर भारत ने गहरा रोष जताया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने घटना पर चिंता जताते हुए इसे गम्भीर और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उधर, केरल सरकार ने मृतक मछुआरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए इटली के राजदूत को तलब कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जहाज का कप्तान स्थानीय पुलिस के साथ जांच में सहयोग करे। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़ शुरू

du_new343434नई दिल्ली।। डीयू के 61 कॉलेजों में 54 हजार सीटों के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। 5 जून यानी आज से लेकर 19 जून तक छात्र फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। सेन्ट्रलाइज एपलिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 जून है। SC/ST छात्रों के लिए भी आखिरी तारीख 19 जून ही तय की गई है। फॉर्म मिलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक है। फॉर्म के लिए 18 ऑफलाइन सेंटर बनाए गए हैं।

वहीं ऑनलाइन फॉर्म www.du.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस बार SC/ST छात्रों के लिए 22.5 फीसदी सीटें हैं, जिसके लिए उन्हें अलग से फॉर्म भरना होगा और कॉलेज इनके लिए अलग से कट ऑफ जारी करेंगे। ओबीसी के लिए 27 फीसदी और स्पोर्ट्स कोटे के लिए 5 फीसदी सीटें रिजर्व हैं।

इसके अलावा डिसेबल छात्रों के लिए 3 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। डीयू के सभी कॉलेजों के लिए एक सेंट्रलाइज्ड फॉर्म ही काफी है। पहला कट ऑफ 27 जून को आएगा। एडमिशन 27 से 29 जून के बीच होंगे। इसके बाद कटऑफ 1, 4, 8, और 11 जुलाई को निकलेंगे। 15 जुलाई तक एडमिशन प्रोसेस पूरा कर लिया जाएगा ताकि 30 जुलाई से नया सेशन शुरू हो सके।