Tue05212013

Last update03:15:19 PM GMT

DELHI, HR., PUNJAB, HIMACHAL, J&K, UP, MP

दिल्ली में चीनी पीएम के सामने तिब्बत समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

tibet4555677नई दिल्ली।। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में तमाम सुरक्षा इंतजामों के बाद भी तिब्बत समर्थकों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। चाणक्यपुरी इलाके में की यात्रा के विरोध में एक तिब्बती युवक पेट्रोल पंप पर चढ़कर नारे लगाने में कामयाब रहा।

आपको बता दें कि चाणक्यपुरी वीआईपी इलाका है और यहां कई देशों के दूतावास हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कुछ तिब्बती युवक चाणक्यपुरी इलाके में पहुंच गए।

इनमें से एक युवक पेट्रोल पंप पर की छत पर चढ़कर फ्री तिब्बत के नारे लगाने लगा। वहीं बाकी नीचे रहकर ही नारेबाजी करने लगे। युवकों के हाथ में 'फ्री तिब्बत' लिखा हुआ बैनर था। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए युवकों को हिरासत में ले लिया।

डीएसपी हत्याकांड में राजा भैया से पूछताछ करेगी CBI

raja_bhaiya343445कुंडा।। उत्तर प्रदेश के कुंडा में हुए तिहरे हत्या कांड का पर्दाफाश करने में लगी सीबीआई आज भी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से पूछताछ करेगी। इससे पहले सीबीआई ने कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक की  हत्या के सिलसिले में कल भी राजा भैया से करीब 11 घंटे तक लम्बी पूछताछ की थी।

इससे पहले सीबीआई राजा भैया के रिश्तेदार और विधान परिषद सदस्य, अक्षय प्रताप सिंह, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, चालक रोहित सिंह, कुंडा के नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव और राजा भैया के करीबी विधायक निवोद सरोज से पूछताछ कर चुकी है।

दो मार्च को कुंडा के वलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हें यादव की हत्या के बाद हुई हिंसा में उनके भाई रमेश और मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक जिया-उल-हक की भी हत्या कर दी गई थी।

सतलोक आश्रम खाली करने को तैयार हुए समर्थक

rohtakरोहतक।। सतलोक आश्रम पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में आश्रम के लोगों और प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। समर्थक आश्रम खाली करने को तैयार हुए हो गए हैं। हरियाणा के रोहतक में आश्रम को लेकर आज तीसरे दिन सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर गांववालों ने उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ ने तीन बसों में तोड़फोड़ की थी। 

इस बीच रोहतक प्रशासन ने सतलोक आश्रम हटाने का फैसला कर लिया था. इसके लिए आश्रम के पास JCB मशीन मंगाई गई। पुलिस ने लोगों को आश्रम खाली करने का निर्देश दिया। हालांकि लोग आश्रम खाली करने को तैयार नहीं थे, जिस वजह से आश्रम समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इससे पहले प्रशासन ने करौंथा गांव में धारा 144 लागू कर दिया था।

आसमान से आग उगल रहा है सूरज

garmi_3456456767657नई दिल्ली।। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन-ब-दिन पारा बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। अभी जून ने दस्तक दी भी नहीं दी है कि गर्मी सिर चढ़कर बोलने लगी। आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री के पार जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन सबसे ज्यादा गर्म होने वाले हैं। वहीं, 19 मई रविवार का दिन 19 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। रविवार को नागपुर देश का सबसे गर्म शहर बन गया। इस दिन यहां पारा 48 के पार चला गया।

मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का यह प्रकोप आने वाले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान लू चलने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तार प्रदेश राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी।

गर्मी से बचने के लिए लोग जरुरत पड़ने पर ही घरो से बाहर निकल रहे है और साथ ही अपने खान-पान पर भी ध्यान दे रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोगो आइसक्रिम, कोल्ड्रिंक और ठंडे पानी का अधिक सेवन कर रहे है ताकि उन्हें गर्मी से थोड़ी निजात मिल सके।

आरुषि हेमराज मर्डर केस में आज दर्ज हो सकते है तलवार दंपति के बयान

aarushi_new34434गाजियाबाद।। आरुषि हेमराज मर्डर केस में आज का दिन अहम है। गाजियाबाद की विशेष अदालत में आज तलवार दंपत्ति का बयान दर्ज हो सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपत्ति की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें तलवार दंपति ने मांग की थी पहले उन 14 लोगों के बयान दर्ज किए जाएं जो पहली बार तफ्तीश करने वाली टीम में शामिल थे।

सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तलवार दंपत्ति को फटकार लगाई और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का समय बर्बाद ना करे और राहत के लिए हाईकोर्ट जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोग निचली अदालत से सीधा सुप्रीम कोर्ट चले आते हैं। ये न्यायिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है।

वहीं तलवार दंपत्ति ने सोमवार को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट में अर्जी देकर एनसीआर छोड़ने की अनुमति मांगी है। जिसपर आज सुनवाई होगी।

रोहतक में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी ज़ख्मी

rohtak_fire334रोहतक।। हरियाणा में रोहतक के करौथा गांव में पुलिस और गांव वालों में हिंसक झड़प हुई। प्रदर्शनकारी गांव में बने आर्यसमाज के आश्रम के प्रमुख को हटाने की मांग कर रहे थे।

हजारों की तादाद में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी और सड़क को जाम कर तोड़फोड़ करने लगे। प्रदर्शन के दौरान गांववालों की पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में एक शख्स की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में छह  पुलिसवाले भी शामिल हैं।

खलील चिश्ती की आज हो सकती है रिहाई

khalilअजमेर।। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जियारत का किसी को फायदा हो या ना हो, लेकिन पाकिस्तानी नागरिक खलील चिश्ती को इसका फायदा जरूर मिला। कई दशकों से अजमेर जेल में बंद चिश्ती की जमानत मिलने का टेलीग्राफ संदेश मंगलवार को केन्द्रीय जेल और फास्ट ट्रेक कोर्ट में पहुंच गया है। जमानत आदेश की सत्यापित प्रति नहीं आने से खलील की मंगलवार को जमानत नहीं हो सकी।उम्मीद जताई जा रही है कि आज किसी समय खलील चिश्ती की रिहाई हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खलील चिश्ती की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। विशिष्ट लोक अभियोजक मंजूर अली ने बताया कि टेलीग्राफ संदेश में लिखा गया है कि इदरिस हत्याकांड के अभियुक्त खलील चिश्ती की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। चिश्ती को जमानत मुचलके पेश करने पर जमानत पर रिहा किया जाए।

तेल कंपनियों का फरमान, एक घर में एक रसोई गैंस कनेक्शन

cylinderनई दिल्ली।। एक घर में कई रसोई गैस कनेक्शन रखने वालों पर सख्ती बरती गई है।  तेल कंपनियों ने 1 जून से ऐसे एलपीजी ग्राहको की सुविधा बंद करने का ऐलान किया है। ऐसे कनेक्शनों पर  गैस की सुविधा अब केवल केवाईसी पूरा करने के बाद ही मिलेगी।

यानी एक ग्राहक के पास केवल एक कनेक्शन ही होगा। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने साक्षा रुप से इसकी घोषणा की है। तेल कंपनियों ने एलपीजी वितरकों को ऐसे उपभोक्ताओं पर लगाम कसने की नसीहत दी है जिन्होंने अपने ग्राहक को केवाईसी नियम के तहत जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

तेल कंपनियों के इस निर्देश का पालन 1 जून 2013 से शुरू हो जाएगा।  खास बात ये है कि ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक होने के बाद उन्हें गैर सब्सिडी प्राप्त सिलेंडरों की आपूर्ति भी तेल कंपनियां नहीं करेंगी। तेल कंपनियों का कहना है कि केवाईसी पूरा नहीं कराने वाले ग्राहकों की एक सूची एलपीजी वितरकों के यहां मौजूद होने के साथ सभी कंपनियों की वेबसाइट पर भी होगी।